एसडीआरएफ
रायपुर एसडीआरएफ बाढ़ आपदा से निपटने अलर्ट

रायपुर। बरसात से पहले बाढ़ जैसे आपदा से निपटने के लिए एसडीआरएफ रायपुर द्वारा पूर्वाभ्यास किया गया। आज लगभग 2 घण्टे के अभ्यास में ड्राइविंग स्कूबा, अण्डर वाटर कैमरे के द्वारा 20 से 25 फीट गहराई की स्थिति का जायजा और तैराकी कौशल का अभ्यास किया गया।

एसडीआरएफ प्रभारी श्रीमति अनिमा एस. कुजूर ने बताया कि नगर सेना, अग्निशमन आपातकालीन सेवाएं तथा एस.डी.आर.एफ. के महानिदेशक के आदेशानुसार बाढ आपदा, बचाव कार्य का अभ्यास प्रारम्भ किया गया । इस प्रकार का अभ्यास हर 15 दिन में किया जायेगा।

इस कड़ी में नवा रायपुर स्थित झांझ जलाशय में आयोजित प्रथम पूर्वाभ्यास में एस.डीआर.एफ.के 40 जवानों ने हिस्सा लिया। इस अभ्यास में 6 फाईवर मोटर बोट, 2 रबर मोटर बोट एवं 1 एल्युमिनियम बोट ओ बी एम युक्त मॉकड्रिल किया गया।

उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में आई बाढ़ आपदा में एस.डी आर. एफ. के जवानों द्वारा जिला मुँगेली, बलौदाबाजार ,बेमेतरा एवं रायपुर जिले के परसुलीडीह,सडड्, तथा बिरगाव इत्यादि जगहों में कुल 370 लोगो को रेस्क्यू कर सुरक्षित निकाला गया था।

ज्ञात हो एस डी.आर.एफ के जवानों द्वारा बाढ़ आपदा बचाव कार्य के साथ-साथ आगजनी, चक्रवात, भूकंप जैसे प्राकृतिक एवं मानवजनित आपदाओं में भी रेस्क्यू का कार्य किया जाता है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।