राजधानी हॉस्पिटल अग्निकांड
राजधानी हॉस्पिटल अग्निकांड : गिरफ्तार दोनों डॉक्टरों को मिली जमानत

रायपुर। रायपुर स्थित राजधानी सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड के मामले में गिरफ्तार दोनों डॉक्टरों को जमानत मिल गयी है। निचली अदालत में जमानत ख़ारिज होने के बाद अस्पताल संचालक मंडल के सदस्य डॉ सचिन मल और डॉ अरविन्द रॉय को जेल भेज दिया गया था। इसके बाद सोमवार को सेशन कोर्ट में इनके अधिवक्ताओ की ओर से जमानत की अर्जी दाखिल की गई, जिसे स्वीकृत कर लिया गया।

गौरतलब है कि राजधानी हॉस्पिटल में हुए अग्निकांड में 6 लोगों की मौत हो गई थी। पुलिस ने इस मामले में अस्पताल संचालक मंडल के 4 सदस्यों के खिलाफ जुर्म दर्ज किया है। फ़िलहाल 02 सदस्यों की गिरफ्तारी हो सकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

 

See also  ब्रेकिंगः एनआईए एक्ट के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची छत्तीसगढ़ सरकार, दी दलील- लाॅ एंड आर्डर राज्य का मामला

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।