रायपुर। शिक्षा मंत्री प्रेम साय सिंह के ओएसडी राजेश सिंह (OSD Rajesh Singh) को हटा दिया गया है। शिक्षा मंत्री की अनुशंसा पर (Rajesh Singh) राजेश सिंह को हटाने का आदेश जारी कर दिया गया है। राजेश सिंह विभागीय ट्रांसफर में भ्रष्टाचार, मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों की अनुशंसा को दरकिनार करने का आरोप लगने से विवाद में आये थे। वहीँ राजेश सिंह को लेकर कांग्रेस के कई नेताओं ने मुख्यमंत्री से शिकायत की थी कि बिना पैसों के राजेश सिंह कोई काम नहीं कर रहे है।

इसके बाद से ही राजेश सिंह (Rajesh Singh) पर तलवार लटक रही थी। ख़बर है कि मंत्री प्रेम साय सिंह (Minister Prem Sai Singh) ने राजेश सिंह को अपना ओएसडी इसलिए बनाया था कि वे विभाग के कानूनी पहलूओं और कामकाज के बेहतर जानकार है लेकिन शिक्षा विभाग में तबादलों को लेकर जिस तरह से आरोप लगे उससे मंत्री जी की शांत सौम्य छवि पर ही बट्टा लगने लगा, जिसपर मंत्री ने ही उन्हें हटाने की अनुशंसा की थी।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।