रायपुर। छत्तीसगढ़ संवाद के पूर्व सीईओ और आईएएस अफसर राजेश सुकुमार टोप्पो को ईओडब्लू ने दो मामलों में मंगलवार को नोटिस देकर तलब किया था। मगर आज आईएएस राजेश टोप्पो ईओडब्लू के दफ्तर नहीं पहुंचे। उन्होंने अपने पिता के उपचार का हवाला दिया था।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार राजेश सुकुमार टोप्पो ने आवेदन देकर आज 25 फरवरी को ईओडब्लू के दफ्तर आने में अस्मर्थता जताया। उन्होंने आवेदन में अपने पिता की सेहत व उपचार का हवाला दिया है।

आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ संवाद के द्वारा नवंबर-18 में चुनाव आचार संहिता लागू होने के बाद कुछ फर्मों को पब्लिसिटी का काम देने को लेकर है। इसके बदले में करीब 25 करोड़ रुपए का भुगतान किया गया था। इस मामले की जांच के लिए ईओडब्लू ने अपने दफ्तर नोटिस देकर बुलाया था।

ईओडब्लू विभाग के अधिकारी संजय देवस्थले से मिली जानकारी के अनुसार फिलहाल राजेश सुकुमार टोप्पो को ईओडब्लू पुनः आने के लिए दिनांक का निर्धारण नहीं किया गया है।

See also  BREAKING: BSc नर्सिंग का पेपर लीक होने के कारण सभी विषयों की परीक्षा कैंसिल

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।