संजय सिंह
राज्यसभा सांसद संजय सिंह की आदित्यनाथ से अपील

नई दिल्ली। अयोध्या में राम मंदिर परिसर से लगी हुई जमीन करोड़ों में ख़रीदे जाने के मामले में आप नेता राज्यसभा सांसद संजय सिंह अब भी अपने बयान पर अड़े हुए हैं। उन्हें विश्व हिन्दू परिषद् ने अवमानना का मामला चलाने की चेतावनी दी है, जिसके जवाब में संजय सिंह ने सीधे यूपी के सीएम योगी आदित्य नाथ से अपील की है कि मेरे खिलाफ अवमानना का मामला सीधे फ़ास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाये, ताकि मामले में जल्द से जल्द फैसला हो।

गौरतलब है कि जमीन खरीदी के इस मामले में राम मंदिर निर्माण समिति के प्रमुख की सफाई है कि उन्होंने बाजार दर से कम कीमत पर जमीन खरीदी है, मगर आप नेता ने सारे दस्तावेजों को आम करते हुए सीधे आरोप लगाया है कि इस खरीदी की आड़ में संबंधित भाजपा नेता अपनी कमाई में लगे हुए हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।