सीएम आवास में रक्षाबंधन की धूम... मुख्यमंत्री की कलाई पर सजी धान की बालियों से बिहान महिला समूहों द्वारा तैयार राखी

रायपुर। रक्षाबंधन के पावन पर्व के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज राज्यसभा सांसद छाया वर्मा, छत्तीसगढ़ महिला आयोग की अध्यक्ष किरणमयी नायक, छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारिता वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, जिला पंचायत महासमुंद की अध्यक्ष उषा पटेल, सीमा वर्मा एवं लीना भारती ने मुख्यमंत्री को राखी बांधकर मुख्यमंत्री के लिए मंगलकामनाएं कीं।

मुख्यमंत्री ने बहनों को उपहार भेंट कर उनके प्रति इस स्नेह और सम्मान के लिए धन्यवाद दिया। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष श्रीमती किरणमयी नायक ने धान की बालियों से बनी राखी मुख्यमंत्री को बांधी। राजनांदगांव बिहान समूह की बहनों द्वारा निर्मित यह राखी उन्होंने ऑनलाईन मंगवायी है।

रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निवास कार्यालय में आज श्री प्रयास एजुकेशन सोसायटी टिकरापारा रायपुर की छात्राओं ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी। छात्राओं ने तुलसी का पौधा भेंट कर मुख्यमंत्री को उनके जन्मदिन की अग्रिम शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने बच्चों के इस स्नेह और सम्मान के लिए उन्हें धन्यवाद दिया और उन्हें उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए आशीर्वाद दिया।

See also  भाजपा के इस दिग्गज विधायक के खिलाफ लटकी गिरफ्तारी की तलवार… 443 करोड़ की माइनिंग से जुड़ा है पूरा मामला

इस दौरान बच्चों की मांग पर मुख्यमंत्री ने प्रयास संस्था के लिए खेल सामग्री और डीजिटल ब्लैकबोर्ड के लिए 10 लाख रूपए की राशि की स्वीकृति दी। मुख्यमंत्री से मिलने वालों बच्चों में यामिनी वर्मा, अंतरा मिश्रा, तनिषा श्रीवास, शिवानी तिवारी, स्पूर्ति भोयर, धानी महिलांग, आरती पाल, सिमरन नेताम, भूमिका साहू एवं किरन नेताम शामिल थी।

रक्षाबंधन के पावन अवसर प्रजापिता ब्रह्मकुमारी ईश्वरी विश्वविद्यालय रायपुर की क्षेत्रीय निदेशिका ब्रह्मकुमारी कमला दीदी के साथ आई ब्रह्माकुमारी सविता दीदी एवं अन्य ब्रह्माकुमारी दीदीयों ने मुख्यमंत्री को राखी बांधी और उनके स्वस्थ सुदीर्घ और खुशहाल जीवन के लिए मंगल कामनाएं की। उन्होंने शाल, श्रीफल और ग्रीटिंग कार्ड भेंट कर मुुख्यमंत्री को उनके जन्मदिवस की अग्रिम शुभकामनाएं दीं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे
फेसबुक, ट्विटरयूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्रामकू और वॉट्सएपपर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।