इंदौर। भारतीय क्रिकेट टीम (Indian Cricket Team) बांग्लादेश (Bangladesh) के खिलाफ दो मैचों की

सीरीज के पहले टेस्ट में उतरने के लिए तैयार बैठी है।

 

भारतीय टीम (Team India) टी20, तीन मैचों की सीरीज पहले ही अपने नाम कर चुकी है और अब उसका

रणनीति दो मैचों की टेस्ट सीरीज जीतकर विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (World Test Championship) में अपनी

स्थिति और मजबूत करने का होगा।

 

हालांकि ये मुकाबला भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) के लिए भी बेहद महत्वपूर्ण है जो

इस मैच में एक बेहतरीन रिकॉर्ड अपने नाम कर सकते हैं।

आर अश्विन को ​मिला है बड़ा रिकॉर्ड बनाने का मौका

बता दें कि रविचंद्रन अश्विन घरेलू जमीन पर 41 टेस्ट मैच खेलकर 22.84 के जबरदस्त औसत से अभी तक

249 विकेट अपने खाते में कर चुके हैं। इन मुकाबलों में अश्विन 21 की पारी में पांच या उससे ज्यादा विकेट

चटका चुके हैं।

 

वहीं विदेशी जमीन पर उन्होंने 31.39 की औसत से टोटल 108 विकेट ले चुके हैं। अश्विन के नाम वर्तमान में

See also  ब्रेकिंग: कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता विश्वविद्यालय अब चंदूलाल चंद्राकर यूनिवर्सिटी, नाम बदलने पर भूपेश कैबिनेट में लगी मुहर

टेस्ट क्रिकेट में 357 विकेट दर्ज हैं और इस दशक में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में ये भारतीय

गेंदबाज पांचवें स्थान पर है। वहीं इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जेम्स एंडरसन ने इस दशक में 105 टेस्ट में सबसे

अधिक 427 विकेट लिए हैं।

साउथ अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में भी बना चुके हैं रिकॉर्ड

रविचंद्रन अश्विन घरेलू भूमि पर 250 विकेट लेने के रिकॉर्ड से महज एक विकेट की दूरी पर हैं। हाल ही में

उन्होंने साउथ अफ्रीका के खिलाफ सीरीज में बहुत ही शानदार प्रदर्शन किया था और सबसे तेज 350 टेस्ट

विकेट लेने के मामले में श्रीलंका के महान स्पिनर मुथैया मुरलीधरन की बराबरी की भी थी।

 

मुरलीधरन और अश्विन दोनों ने ही एकसमान 66 टेस्ट में 350 विकेट हासिल किए। भारतीय की जमीन पर

सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अन्य गेंदबाजों की बात है तो इस सूची में दिग्गज लेग स्पिनर अनिल कुंबले

See also  Gold Price Today 26 November 2020 : सोने की कीमतें 227 रुपए बढ़कर 48,740 रुपए प्रति 10 ग्राम तक पहुंची

350 विकेट के साथ प्रथम स्थान पर हैं। वहीं हरभजन सिंह घरेलू जमीन पर 265 शिकार कर चुके हैं।

अब अश्विन की निगाहें कुंबले और हरभजन के बाद घरेलू जमीन पर 250 विकेट लेने वाला तीसरा

गेंदबाज बनने पर होंगी।

वहीं, भारतीय टेस्ट टीम के उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने साफ कर दिया है कि वे बांग्लादेश को हल्के में

लेने की भूल न करें।

साथ ही उन्होंने कहा कि साउथ अफ्रीका पर 3-0 की टेस्ट सीरीज जीत अब बीती बात हो चुकी है। हम

एक बार में सिर्फ एक ही मैच पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं। हम बांग्लादेश की टीम का सम्मान करते हैं

और उनके खिलाफ हम पूरी मजबूती से मुकाबला करेंगे।

 

दोनों टीमों के बीच सीरीज का पहला टेस्ट गुरुवार 14 नवंबर से इंदौर के होल्कर स्टेडियम में होगा,

जबकि दूसरा टेस्ट 22 नवंबर से कोलकाता में खेला जाएगा। ये टेस्ट डे-नाइट होगा और गुलाबी गेंद

See also  कोरोना : सीएम बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री को लिखा पत्र, आंबेडकर हॉस्पिटल में टेस्टिंग लैब बनाने की मांग की, प्रदेश में अभी टेस्टिंग के मात्र दो केन्द्र

से खेला जाएगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।