भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन
भारत के लिए ओलंपिक गोल्ड जीतने वाले रविंदर पाल सिंह का कोरोना से निधन

टीआरपी डेस्क। कोरोना (COVID-19) का कहर लगातार जारी है। इस महामारी ने अब अपनी चपेट में खेलों और उससे जुड़े दिग्गज खिलाड़ियों को भी लेना शुरू कर दिया है। भारत के पूर्व हॉकी प्लेयर रविंदर पाल सिंह (Ravinder Pal Singh) का कोरोना से निधन हो गया है।

रविंदर पाल सिंह की कोरोना से जंग 2 हफ्ते से जारी थी। रविंदर पाल सिंह ने शनिवार सुबह लखनऊ में अंतिम सांस ली। वो 65 साल के थे।

कोरोना से जिंदगी और मौत की लड़ाई लड़ रहे भारत के पूर्व हॉकी खिलाड़ी को 24 अप्रैल को लखनऊ के विवेकानंद हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था। परिवार से जुड़े सूत्रों ने बताया कि वो कोरोना से उबर चुके थे और उन्हें गुरुवार को नॉन कोविड वॉर्ड में शिफ्ट भी कर दिया गया था। लेकिन, शुक्रवार को उनकी तबीयत फिर से अचानक खराब हुई, जिसके बाद उन्हें वेंटिलेटर पर डाला गया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।