जनता कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी पर भड़के मंत्री रवींद्र चौबे, कहा-अपनी औकात से ज्यादा बात कर रहे हैं…
जनता कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव की चिट्ठी पर भड़के मंत्री रवींद्र चौबे, कहा-अपनी औकात से ज्यादा बात कर रहे हैं…

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र के दौरान प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ जनता कांग्रेस के अविश्वास प्रस्ताव के लिए सदन में भाजपा से समर्थन मांगे जाने लिखे गए पत्र से प्रदेश की सियासत गर्म गई है।

प्रदेश कृषि मंत्री पार्टी के वरिष्ठ नेता रवीद्र चौबे ने अपने ट्वीटर पोस्ट पर तीखी प्रतिक्रिया दी है।
चौबे ने लिखा है कि अपनी औकात से ज्यादा बात कर रहे हैं….

बता दें कि प्रदेश में जनता कांग्रेस जोगी के कुल 5 विधायक जीत कर सदन में पहुंचे थे, जिनमें से मरवाही से विधायक चुने गए पूर्व मुख्यमंत्री अजीत जोगी के निधन के बाद हुए उप चुनाव में मरवाही में जनता कांग्रेस का हार का सामना करना पड़ा था, अब पार्टी के केवल 4 विधायक की सदन में मौजूद हैं। ऐसे में कांग्रेस के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव की बात करना कांग्रेस को नागवार गुजारा है। वहीं इस मामले में भाजपा की ओर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

देखें क्या कहा है मंत्री चौबे ने..

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।