टीआरपी डेस्क। पुदुचेरी (Puducherry) में एक व्यक्ति ने फेसबुक (Facebook) पर पोस्ट लिखकर ऐलान किया कि यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये दे देगा तो वह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को मार देगा। यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई, जिसके बाद पुलिस ने ऐक्शन लेते हुए 43 साल के आरोपी को अरेस्ट कर लिया।

रियल एस्टेट कारोबारी है आरोपी

पुदुचेरी (Puducherry) पुलिस के मुताबिक आरोपी की पहचान सत्यनंदम (Sathyanandam) के रूप में हुई है। वह आर्यनकुप्पम (Aryankuppam) गांव का रहने वाला है और पेशे से एक रियल एस्टेट कारोबारी है। गुरुवार को गिरफ्तारी के बाद उसे लोकल कोर्ट में पेश किया गया, जिसने उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में केस दर्ज

पुलिस के अनुसार पीएम नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) को जान से मारने की धमकी देने पर आरोपी सत्यनंदम (Sathyanandam) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 505 (1) और 505 (2) के तहत सार्वजनिक शरारतों के लिए बयान देने और शत्रुता, घृणा को बढ़ावा देने के आरोप में केस दर्ज किया गया है।

See also  बिग ब्रेकिंग : वीआईपी लोगों की सुरक्षा हटाने के बाद पंजाब में हुई बड़ी घटना, सिंगर सिद्धु मुसेवाला की गोली मारकर हत्या

कार चालक ने दी पुलिस को सूचना

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने फेसबुक (Facebook) पर एक मेसेज पोस्ट किया था। जिसमें लिखा था कि वह प्रधान मंत्री ( Narendra Modi ) को मारने के लिए तैयार है। यदि कोई उसे 5 करोड़ रुपये देने के लिए तैयार हो जाएगा। एक कार चालक की नजर इस फेसबुक पोस्ट पर पड़ी, जिसके बाद उसने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने उस व्यक्ति के फेसबुक खाते का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।