कोरोना संक्रमित
केरल में बीते 24 घंटे में मिले रिकॉर्ड 42,464 नए कोरोना संक्रमित

टीआरपी डेस्क। देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर के कहर से हाहाकार मचा हुआ है। कोरोना मरीजों और कोविड से होने वाली मौतों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी से दहशत का माहौल है। लगातार बढ़ते कोरोना मरीजों की वजह से देश भर के अस्पतालों में बेड, वेंटिलेटर, रेमडेसिविर और ऑक्सीजन की किल्लत जारी है। सैकड़ों लोग बिना इलाज के ही दम तोड़ रहे हैं।

कोरोना के कहर के बीच केरल से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है. केरल में बीते 24 घंटे में रिकॉर्ड 42,464 नए कोरोना संक्रमितों की पहचान हुई है. वहीँ 27,152 लोग कोरोना से जंग जीतकर डिस्चार्ज हुए है. जबकि 63 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है.

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

See also  कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की बिगड़ी तबीयत, अस्पताल में भर्ती

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।