12वीं के छात्रों को मिली राहत, परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद ही रविवि तय करेगा प्रवेश की तारीख

रायपुर। कोरोना काल में 12वीं बोर्ड का परिणाम नहीं आने से विश्वविद्यालय में प्रवेश को लेकर परेशान छात्रों को पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय प्रशासन ने राहत दी है। परिस्थितियों को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद प्रवेश का तारीख का एलान करने का निर्णय लिया है, इसके अलावा इस बार छात्रों को ऑनलाइन एंट्रेंस एक्जाम देना पड़ेगा।

पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. केएल वर्मा के अनुसार प्रदेश में अभी बारहवीं का रिज़ल्ट जारी नहीं हुआ है। वर्तमान परिस्थिति को देखकर फ़ैसला लिया गया है कि जब रिज़ल्ट जारी होगा, उसके बाद प्रवेश के लिए तिथि निर्धारित कर दी जाएगी।

इसके अलावा रविशंकर विश्वविद्यालय में भी ग्रेजुएशन फाइनल इयर का भी परीक्षा परिणाम जारी नहीं हुआ है। परीक्षा परिणाम जारी किए जाने के बाद एमए फ़र्स्ट ईयर में प्रवेश लिया जाएगा। यही नहीं इस बार सीधी भर्ती नहीं होगी, बल्कि ऑनलाईन प्रवेश परीक्षा आयोजित किया जाएगा।

See also  सुप्रीम कोर्ट का रायपुर कलेक्टर और एसपी को निर्देश, हेट स्पीच पर रखें नजर
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।