रायपुर। छत्तीसगढ़ चेंबर आफ कामर्स की मांग पर छत्तीसगढ़ सरकार लॉकडाउन पीरियड में सोमवार से कुछ दुकानों को खोलने की अनुमति देने पर सहमत हो गई है।
चेंबर के अध्यक्ष जितेंद्र बरलोटा ने जानकारी देते हुए बताया कि चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात कर उन्हें लॉकडाउन की वजह से छोटे व्यापारी व कारोबारी संस्थानों को हो रहे नुकसान की जानकारी दी।

प्रतिनिधि के साथ विधायक कुलदीप जुनेजा व विकास उपाध्याय भी मौजूद थे। प्रतिनिधि मंडल के अनुरोध सीएम ने अपर मुख्य सचिव, गृह एवं वाणिज्य उद्योग सु​ब्रत साहू को कारोबारियों को राहत देने के निर्देश दिए थे।

शनिवार को चेंबर के प्रतिनिधि मंडल ने अपर मुख्य सचिव, गृह एवं वाणिज्य उद्योग सु​ब्रत साहू से मिलकर कारोबारी संस्थानों को राहत देने की मांग की। जिस पर पंडरी स्थित थोक कपड़ा बाजार व पागरिया काम्पलेक्स स्थित थोक कपड़ा बाजार को 50.50 की स्थित में अलग अलग समय खोले जाने की अनुमति दे दी है। इस संबंध में कलेक्टर रायपुर निगम आयुक्त ने निर्देश जारी कर दिए हैं।

See also  दिल्ली विधानसभा चुनाव: चुनाव आयोग ने कहा- देर रात डेटा इकट्ठा करते रहे, 62.59% वोटिंग हुई; आप ने आंकड़े न जारी करने पर उठाया था सवाल

अलग अलग पाली में दुकानें सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक खुली रहेंगी। निर्देश में कहा गया है कि दुकानों में आने वाले व्यापारियों से सोशल डिस्टेंटिंग पालन कराना अनिवार्य होगा अन्यथा आदेश रदद कर दिए जाएंगे। हालांकि अभी मॉल, सिनेमाघर और बाजार परिसर बंद रहेंगे। इस छूट के दौरान मास्क, दस्ताने, सोशल डिस्टेंसिंग जैसी चीजों के फॉलो करते रहना आवश्यक होगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।