बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

लॉकडाउन में राहत: इन 3 प्रदेशों के बीच चलेंगी 3 नई ट्रेनें, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी

लॉकडाउन में राहत: इन 3 प्रदेशों के बीच चलेंगी 3 नई ट्रेनें, रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दी जानकारी
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। कोरोना के मामले में कमी आने के बाद दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और महाराष्ट्र समेत तमाम प्रदेश में लॉकडाउन में छूट देने का एलान होने लगा है। ऐसे में भारतीय भी ट्रेनों का परिचालन सामान्य करने में जुट गया है। जल्द ही इसका सकारात्मक असर रेल पटरियों पर ट्रेनों के आवागमन के रूप में देखने को मिल सकता है।

इस बीच रेल मंत्री पीयूष गोयल ने ट्वीट कर दिल्ली के साथ बिहार और उत्तर प्रदेश के रेल यात्रियों को बड़ी राहत देने का एलान किया है। उन्होंने ताजा ट्वीट किया है- 'उत्तर प्रदेश व बिहार के नागरिकों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर-पनवेल, दिल्ली-गोरखपुर, तथा छपरा-पनवेल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही हैं। यह ट्रेनें उत्तर प्रदेश के झांसी, कानपुर, लखनऊ, प्रयागराज, वाराणसी, सीतापुर, बलिया जैसे शहरों से होकर गुजरेंगी।'

ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू

भारतीय रेलवे ने दिल्ली के साथ-साथ उत्तर प्रदेश व बिहार के यात्रियों की सुविधा को देखते हुए गोरखपुर-पनवेल, दिल्ली-गोरखपुर और छपरा-पनवेल के बीच ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन सेवा शुरू की जा रही हैं। कुल मिलाकर इन तीन ट्रेनों से न केवल दिल्ली-बिहार बल्कि उत्तर प्रदेश के लोगों को भी लाभ होगा, बल्कि ट्रेनें कई शहरों से होकर गुजरेंगी।

उत्तर प्रदेश के इन शहरों में होगा ठहराव

झांसी कानपुर लखनऊ प्रयागराज वाराणसी सीतापुर बलिया

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन