बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

Special Train छूटने के 5 मिनट पहले भी मिलेगी आरक्षित टिकट, रद्द भी करा सकेंगे

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। रेलवे द्वारा जारी सर्कुलर में कहा गया है कि विशेष ट्रेनों में आरक्षण चार्ट दो बार तैयार किया जाएगा। पहला आरक्षण चार्ट 4 घंटा पहले बनेगा। इस दौरान अगर सीटें खाली रह जाती हैं, तो दूसरा चार्ट 30 से 5 मिनट पहले भी जारी किया जाएगा। इसका मतलब है कि रेल यात्री पहले की तरह ही Special Train छूटने के पांच मिनट पहले भी आरक्षित टिकट बुक करा सकेंगे। कोरोना महामारी के दौरान चलाई जा रही Special Train के यात्रियों को यह सुविधा दी गई है। पहले से जारी यह सुविधा कोरोना संक्रमण के दौरान बंद कर दी गई थी।

अधिकारियों ने बताया कि रेलवे स्टेशन पर टिकट काउंटर से पांच मिनट पहले आरक्षित टिकट बुक कराने की सुविधा मिलेगी। उन्होंने कहा कि पहले आओ पहले पाओ के आधार पर इंटरनेट के माध्यम से भी टिकट की बुकिंग होगी।

10 अक्टूबर से शुरू करने के निर्देश

Special Train के प्रस्थान के निर्धारित या पुनर्निर्धारित समय से 5 मिनट पहले दूसरा आरक्षण चार्ट तैयार किया जाएगा। रिफंड नियमों के तहत इस अवधि के दौरान पहले से बुक कराए गए टिकटों को रद्द करने की भी अनुमति दी गई है। इस बाबत सभी जोनल रेलवे को आदेश जारी कर दिया गया है। सेंटर फॉर रेलवे इंफॉरर्मेशन सिस्टम (कृस) को इस व्यवस्था को 10 अक्टूबर से शुरू करने का निर्देश दिया गया है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन