टीआरपी डेस्क। देश में नियमित अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर पाबंदी फिलहाल 30 नवंबर तक आगे बढ़ा दी गई है। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने बुधवार को इसकी जानकारी दी। नागरिक उड्डयन महानिदेशालय ने बुधवार को बताया कि कोरोना वायरस महामारी के चलते नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमानों के निलंबन को 30 नवंबर तक आगे बढ़ा दिया गया है।

इन विमानों का संचालन जारी रहेगा

हालांकि, इस दौरान अंतरराष्ट्रीय कार्गो विमान और विशेष विमानों समेत वंदे भारत मिशन के तहत चलने वाले विमानों का संचालन जारी रहेगा। भारतीय विमानन नियामक ने एक परिपत्र में कहा कि कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को चुनिंदा मार्गों पर अनुमति दी जा सकती है।

23 मार्च से भारत में है अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवा निलंबित

गौरतलब है कि कोरोना वायरस महामारी के कारण 23 मार्च से भारत में नियमित अंतरराष्ट्रीय यात्री विमान सेवाओं को निलंबित कर दिया गया है। लेकिन मई महीने से ही विशेष अंतरराष्ट्रीय उड़ानें जैसे वंदे भारत मिशन के तहत और जुलाई महीने से चुनिंदा देशों के साथ द्विपक्षीय ‘एयर बबल’ व्यवस्था के तहत कुछ विमान संचालित किए जा रहे हैं। भारत ने अमेरिका, ब्रिटेन, यूएई, केन्या, भूटान और फ्रांस सहित लगभग 18 देशों के साथ ‘एयर बबल’ समझौते किए हैं। इसके तहत दो देशों के बीच एक एयर बबल पैक्ट के तहत विशेष अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों को उनके क्षेत्र के बीच उनकी एयरलाइंस द्वारा संचालित किया जा सकता है।

See also  यूरिया-डीएपी खाद की जमाखोरी करने वाले होलसेलर और रिटेलर होंगे ब्लैक लिस्टेड, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

,

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।