टीआरपी डेस्क। राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव की तबियत चिंताजनक बनी हुई है। लालू के बेटे तेजस्वी के अनुसार लालू यादव के फेफड़ों में पानी जम गया है और उनका चेहरा फूल गया है। लालू यादव की हालत देखते हुए उन्हें दिल्ली एम्स में भर्ती कराया जा सकता है।

शुक्रवार की देर रात भी उनकी हालत अचानक खराब हो गई। डॉ उमेश प्रसाद की टीम ने तुरंत ब्लड प्रेशर, ब्लड शुगर लेवल की जांच की। दवाई देने के आधे घंटे के बाद वे थोड़े स्टेबल हुए। बिहार से रांची आने के बाद पत्नी राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव लालू प्रसाद से मिलने रिम्‍स के पेइंग वार्ड पहुंचे। बेटी मीसा भारती और दामाद दोपहर से ही राजद सुप्रीमो की सेवा में जुटे रहे।

तेजस्वी यादव ने बताया कि डॉक्टरों ने उनके पिता के फेफड़ों में पानी भरने की जानकारी दी है। साथ ही, उनके चेहरे पर सूजन भी आ गई है।

See also  चारा घोटाला: लालू यादव को एक और मामले में मिली जमानत, फिलहाल रिहाई नहीं
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।