बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सड़क हादसा: रायपुर से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल

सड़क हादसा: रायपुर से झारखंड जा रही बस अनियंत्रित होकर पलटी, कई यात्री घायल
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के उदयपुर में आज तड़के एक बड़ा सड़क हादसा हो गया. दरअसल, यहां ग्राम गुमगा के समीप बेकाबू बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गई। हादसे में बस में सवार 15 से 20 यात्रियों के घायल होने के साथ कुछ के गंभीर अवस्था में होने की जानकारी मिल रही है। घायलों को प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र उदयपुर में शिफ्ट कर दिया गया है।

बताया जा रहा है कि लगभग तीस से पैंतीस यात्रियों को लेकर राजधानी रायपुर से सोमवार की रात बस झारखंड के गढ़वा जाने के लिए रवाना हुई थी।मंगलवार अल सुबह चार बजे के लगभग उदयपुर और तारा के बीच ग्राम गुमगा के समीप चालक बस पर से नियंत्रण खो बैठा। जिसके चलते अनियंत्रित बस सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। घटना के वक्त अधिकांश यात्री सो रहे थे। बस के दुर्घटनाग्रस्त होते ही अफरा-तफरी मच गई।

इस दौरान मार्ग से गुजर रहे दूसरे वाहनों में सवार लोगों ने उदयपुर थाने में सूचना दी। उदयपुर से संजीवनी 108 एंबुलेंस और पुलिस की डायल 112 टीम तत्काल घटनास्थल पहुंची। घायलों को उदयपुर अस्पताल लाया गया।

मिल रही जानकारी के मुताबिक, बस की तेज रफ्तार को दुर्घटना की वजह बताई जा रही है। सड़क नवनिर्माण के बाद इस मार्ग से गुजरने वाली अधिकांश वाहनों की रफ्तार काफी अधिक होती है। मौके पर पहुंचे उदयपुर तहसीलदार सुभाष शुक्ला ने बताया कि 15 से 20 यात्री घायल हुए हैं। सभी की हालत खतरे से बाहर है। कई यात्री ऐसे हैं जो पूरी तरीके से सुरक्षित हैं, उन्हें उनके गंतव्य तक रवाना करने के लिए दूसरी बस की व्यवस्था की जा रही है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन