रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज: आज रायपुर पहुंचेगे इंग्लैंड के खिलाड़ी
रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज: 5 मार्च को उद्घाटन मुकाबले में रायपुर में भिड़ेंगे भारत और बांग्लादेश

रायपुर। रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतराराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए आज से विदेशी टीमों का रायपुर आना शुरू हो रहा है

अगले महीने शुरू हो रहे रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज के लिए इंडिया लिजेंड्स टीम की घोषणा हो गई है। इस टीम में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर की कप्तानी में 12 खिलाड़ियों का नाम है। सीरीज में हिस्सा लेने के लिए इंग्लैंड लिजेंड्स के खिलाड़ी शुक्रवार शाम को रायपुर पहुंच रहे हैं।

इंडिया लिजेंड्स की टीम घोषित

इंडिया लिजेंड्स की टीम में सचिन तेंदुलकर, वीरेंद्र सहवाग, युवराज सिंह, मोहम्मद कैफ, जहीर खान, प्रज्ञान ओझा, नोएल डेविड, मुनाफ पटेल, इरफान पठान, मनप्रीत गोनी, यूसुफ पठान और नमन ओझा को शामिल किया गया है।

6 देशों की टीमों के बीच मुकाबला होगा

इस टूर्नामेंट में छह देशों इंग्लैंड, दक्षिण अफ्रीका, श्रीलंका, वेस्टइंडीज, बांग्लादेश और मेजबान भारत की टीमें भाग लेंगी। इस टूर्नामेंट में सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में शुमार सचिन तेंदुलकर के साथ वीरेंद्र सहवाग, ब्रायन लारा, ब्रेट ली, तिलकरत्ने दिलशान और जोंटी रोड्स जैसे दिग्गज क्रिकेटर्स अपना जौहर दिखाएंगे।

हवाई अड्‌डे पर ही होगा टेस्ट, क्वारैंटाइन होगी टीम

स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस सीरीज के दौरान कोरोना के खतरे को कम करने के लिए पूरी तैयारी की है। स्वास्थ्य विभाग की एक जांच टीम रायपुर हवाई अड्डे पर तैनात की गई है। खिलाड़ियों के रायपुर पहुंचते ही उनकी कोविड स्क्रीनिंग होगी।

उसके बाद पहले से सुरक्षित की गई बस से उन्हें नवा रायपुर के होटल मेफेयर ले जाया जाएगा। वहां टीम को एक सप्ताह के क्वारैंटाइन करने की योजना है। होटल को पहले ही बायो बबल जोन घोषित कर बाहरी लोगों की आवाजाही प्रतिबंधित की जा चुकी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।