टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के धमतरी में अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत नकाबपोश बदमाशों ने देर रात देशी शराब की दुकान से 14 लाख रुपए लूट लिए। बदमाशों ने गार्ड को मारपीट कर बंधक बना लिया और फिर रुपए लेकर भाग गए। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने खुद को छुड़ाकर पुलिस को सूचना दी।

जानकारी के मुताबिक, रांवा में देशी शराब की भट्टी है। शनिवार और रविवार को बैंक बंद होने के कारण बिक्री की सारी राशि दुकान में ही रखी थी। बताया जा रहा है कि रात करीब 2 बजे बाइक सवार चार नकाबपोश बदमाश पहुंचे। सुरक्षा में मौजूद गार्ड से मारपीट की और दुकान का ताला तोड़कर अंदर घुस गए।

बदमाशों के भागने के बाद गार्ड ने पुलिस को दी सूचना

बदमाशों ने दुकान में लगे लॉकर को उखाड़ लिया और अपने साथ ले गए। जाते-जाते गार्ड को दुकान में ही बंधक बना दिया। लॉकर में दो दिन की शराब बिक्री के करीब 14 लाख रुपए थे। बदमाशों के जाने के बाद गार्ड ने किसी तरह खुद को मुक्त कराया और अर्जुनी थाने को सूचना दी। इसके बाद पुलिस और अन्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए।

See also  कोरबा कलेक्टर पर ननकी राम कंवर के आरोपों की बिलासपुर कमिश्नर की जांच, सरकार ने मांगी रिपोर्ट

रायपुर के आरंग में हुई थी इसी तरह लूट

इसी तरह लूट की वारदात रायपुर के आरंग में 12 अगस्त को हुई थी। बदमाश वहां भी गार्ड से मारपीट कर और बंधक बनाकर लॉकर उखाड़ ले गए थे। लॉकर में 10 लाख रुपए थे। बोली के आधार पर बदमाशों के स्थानीय होने की आशंका थी, लेकिन अभी तक उनका पता नहीं चल सका है। फिलहाल, पुलिस मामले में सीसीटीवी फुटेज देख रही है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।