रायपुर। कोरोना वायरस से बचने के लिए बड़े पैमाने पर सुरक्षा उपकरणों की जरूरत है। खास तौर पर स्वास्थ्यकर्मियों के लिए। जो डॉक्टर, नर्स और अन्य स्टाफ अस्पतालों में जरूरी सेवा में लगे हैं, जब वे कोरोना वायरस से सुरक्षित रहेंगे, तो वह संक्रमित मरीजों सहित अन्य का इलाज कर सकेंगे। ऐसे में राजधानी रायपुर के रोटरी रॉयल क्लब ने राजधानी के एम्स अस्पताल में काम कर रहे कोरोना वॉरियर्स के लिए 2100 व्यक्तिगत सुरक्षा उपकरण (पीपीई किट) उपलब्ध कराए। जिसकी कीमत 21 लाख रुपए है।

रोटरी रॉयल रायपुर के प्रेसीडेंट इरफान बुखारी व सेकरेटरी सोम अग्रवाल ने बताया कि पीपीई किट कोरोना वायरस के उपचार में लगे डॉक्टरों और अन्य कर्मचारियों की रक्षा करता है। देश में बड़े पैमाने पर पीपीई किट की जरूरत है। ऐसे में बड़ी संख्या में पीपीई उपकरण उपलब्ध होने पर डॉक्टरों और नर्सों को मरीजों के इलाज में मदद मिलेगी। देशभर में कई ऐसे मामले सामने आए हैं, जहां मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टर और दूसरे स्वास्थ्यकर्मी कोरोना की चपेट में आ गए हैं। ऐसे में पर्याप्त सुरक्षा उपकरण कोरोना वॉरियर्स की सुरक्षा के लिए बेहद महत्तवपूर्ण है।

See also  विवादों के गुरु बृहस्पत सिंह: कांग्रेस MLA ने अब DEO को धमकाया- तू तय करेगा यहां किसको रखना है और किसको नहीं? ऑडियो में सुने पूरा संवाद

पीपीई किट के मिलने से स्वास्थ्यकर्मियों को काफी मदद मिलेगी। इस किट के लिए एम्स अस्पताल रायपुर प्रबंधन ने रोटरी रॉयल क्लब का आभार व्यक्त किया है। आपको बता दें कि छत्तीसगढ़ क्षेत्र में कोरोना वायरस का संक्रमण नियंत्रण में है। अबतक कुल 10 मामले सामने आए हैं। जिनमें से 9 मरीज पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।