बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

RSS…. तीन दिनों तक जैनम भवन के अंदर और न ही कोई बाहर जा पाएगा !

RSS…. तीन दिनों तक जैनम भवन के अंदर और न ही कोई बाहर जा पाएगा !
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

0 अनुशासन इतना सख्त कि सिर्फ कार्यक्रम की दी मिडिया को जानकारी, नड्डा समेत देशभर के वीआईपी भी 3 दिन नहीं निकलेंगे बाहर, मांस-मदिरा और पान मसाला तक प्रतिबंधित

विशेष संवादाता, रायपुर
रायपुर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अखिल भारतीय समन्वय बैठक शुरू हो चुकी है। रायपुर एयरपोर्ट के सामने बने मानस भवन में ये बैठक हो चल रही है। जिसमे आरएसएस प्रमुख को छोड़कर बाकि सभी के अधिकार, पद सामान्य होंगे। अनुशासन इतना सख्त है कि 3 दिनों का पूरा प्रोग्राम चार्ट है, जिसमे पूजा, आराधना, देशहित के राष्ट्रहित के मुद्दों के अलावा आर्थिक परिदृश्य, गौसेवा, ग्राम विकास, पर्यावरण, कुटुंब प्रबोधन (परिवारों की भलाई के काम), सामाजिक समरसता जैसे मुद्दों पर बात होनी है। गुटखा, पान मसाला, सिगरेट तंबाखू और मद्द्य निषेध है। बैठक पूरे देश के संबंध में है। बता दें कि छत्तीसगढ़ के सियासी समीकरणाें पर कोई चर्चा नहीं होगी। प्रदेश में धर्मांतरण के मसले पर जरूर बात हो सकती है। देश के 36 संगठनों के प्रमुख पदाधिकारियों से चर्चा आगामी योजना पर बैठक 12 सितंबर तक चलेगी। बैठक के लिए संघ के नियमानुसार पूरी तरह से हिंदी में जानकारी लिखा बैनर लगा मंच बना है। इसमें RSS के टॉप पदाधिकारी सरसंघचालक डॉ. मोहन भागवत और सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ही बैठेंगे। अलग-अलग संगठनों से आए पदाधिकारियों को प्लास्टिक की कुर्सियां दी गई हैं। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्‌डा भी पहली पंक्ति में सामान्य सदस्य के तौर पर साथ बैठे।

बैठक में देशभर से आए ये प्रमुख हैं शामिल

बैठक में पूरे देश में संघ और संघ से प्रभावित संगठनों के शीर्ष लोग शामिल हैं। इनमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सभी सह सरकार्यवाह डॉ. कृष्णगोपाल , डॉ. मनमोहन वैद्य , अरूण कुमार, मुकुंदा, रामदत्त चक्रधर, अखिल भारतीय कार्यकारिणी सदस्य भय्याजी जोशी, सुरेश सोनी, विद्या भारती के महामंत्री गोविन्द महंती, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के संगठन मंत्री आशीष चौहान, महामंत्री निधि त्रिपाठी, विश्व हिंदू परिषद के कार्यकारी अध्यक्ष आलोक कुमार, राष्ट्र सेविका समिति की प्रमुख संचालिका वंदनीया शांतक्का , कार्यवाहिका ् अन्नदानम सीताक्का, सेवा भारती की महामंत्री रेणु पाठक, भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा, महामंत्री संगठन बी.एल. संतोष, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष हिरण्मय पंड्या, संगठन मंत्री बी सुरेन्द्रन, भारतीय किसान संघ के संगठन मंत्री दिनेश कुलकर्णी, वनवासी कल्याण आश्रम के अध्यक्ष रामचंद्र खराड़ी, संस्कृत भारती के संगठन मंत्री दिनेश कामत जैसे लोग शामिल हैं।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन