रायपुर। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ (RSS) के कार्यकर्ताओं ने राजधानी की सड़कों पर मौन रैली निकाली। इस दौरान प्रदेशभर से आरएसएस (RSS) के तमाम पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं के अलावा बड़ी संख्या में बीजेपी (BJP) के नेता मौजूद रहे। रैली के बाद आरएसएस के पदाधिकारियों ने हमले को लेकर आरोप भी लगाए।

कांकेर (Kanker) में आरएसएस कार्यकर्ता दादूसिंह (RSS activist Dadu Singh) की हत्या के बाद राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) का बड़ा प्रदर्शन राजधानी में देखा गया। रायपुर के वीआईपी रोड स्थित राम मंदिर से निकली आरएसएस की मौन रैली में पूरे प्रदेशभर से आरएसएस कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह, प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक और पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल समेत बीजेपी के कई बड़े चेहरे इस मौन रैली में शामिल हुए। आरएसएस का ये मौन जुलूस तेलीबांधा में जाकर खत्म हुआ जहां राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा गया।

See also  IPL 2020: मुंबई इंडियंस के सूर्यकुमार यादव मैच जिताने के बाद ट्विटर पर बने हीरो, देखें VIDEO

बाहरी ताकतें योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही हैं

आरएसएस सह प्रांत संघचालक डॉ. पूर्णेंदु सक्सेना का कहना है कि स्वयंसेवकों पर हो रहे हमलों में बाहरी ताकतें योजनाबद्ध तरीके से काम कर रही हैं, जिसकी शिकायत राज्यपाल से की गयी है। मामले में उचित कार्रवाई नहीं की गई तो आगे भी प्रदर्शन जारी रहेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।