बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

पंजाब में घमासान, अमरिंदर के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, सुखबीर सिंह बादल हिरासत में

पंजाब में घमासान, अमरिंदर के घर के बाहर अकाली दल का प्रदर्शन, सुखबीर सिंह बादल हिरासत में
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। पंजाब में सियासी घमासान बढ़ता जा रहा है। राज्य सरकार पर घोटाले और भ्रष्टाचार का आरोप लगा अकाली दल ने मंगलवार को प्रदर्शन किया। मंगलवार को अकाली दल के दर्जनों नेताओं ने सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह के आवास के बाहर धरना दिया। प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने बल का प्रयोग किया। वॉटर कैनन छोड़े गए और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हिरासत में लिया गया।

'अमरिंदर नहीं रोक पाएंगे तूफान'

2022 विधानसभा चुनाव से पहले अमरिंदर सिंह सरकार को सत्ता से हटाने के लिए बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) से हाथ मिलाने वाले बादल ने कहा कि अगर कोई तूफान उठा, तो कैप्टन उसे रोक नहीं पाएंगे, भले ही वह पूरी ताकत लगा दें।

'राज्य में सबसे ज्यादा नपसंद शख्स अमरिंदर'

शनिवार को बादल ने आरोप लगाया था कि केवल हम ही नहीं, बल्कि लोग और कांग्रेस विधायक भी उनके खिलाफ हैं। एसएडी अध्यक्ष ने दावा किया था कि आगामी 2022 के पंजाब विधानसभा चुनावों में सीएम अमरिंदर सिंह की जमानत तक जब्त हो जाएगी।

गठबंधन ने किया है क्लीन स्वीप का दावा

चुनाव पूर्व गठबंधन में, SAD ने मायावती के नेतृत्व वाली बहुजन समाज पार्टी (BSP) के साथ हाथ मिलाया है। शनिवार को दोनों दलों के बीच गठबंधन का ऐलान किया गया था। गठबंधन के बाद दोनों पार्टियों ने दावा किया है कि विधानसभा चुनावों में उन्होंने पहले भी क्लीन स्वीप किया है और आगे भी करेंगे।

97 सीटों पर लड़ेगा अकाली दल

दोनों दलों के बीच सीट का बंटवारा हो चुका है। राज्य की 117 सीटों में से बीएसपी को 20 सीटें मिली हैं जबकि अकाली दल 97 सीटों पर अपने पार्टी सिंबल पर प्रत्याशियों को लड़ाएगी।
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन