टीआरपी डेस्क। इन दिनों अभिनेता संजय दत्त Cancer से जूझ रहे हैं। इसी बीच सोशल मीडिया पर Sanjay Dutt की एक तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें अभिनेता काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। नया वायरल पोस्ट देखने के बाद फैंस उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं। जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हुए एक यूजर ने लिखा, ‘बाबा काफी कमजोर दिखाई दे रहे हैं। उनके जल्द ठीक होने की कामना करता हूं।’

फैंस उनके रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे

एक अन्य यूजर ने लिखा, ‘उम्मीद करता हूं, वह जल्द बेहतर होंगे।’ Sanjay Dutt फोटो में कमजोर नजर आ रहे हैं। यह फोटो अस्पताल के स्टाफ में से ही किसी ने उनके साथ क्लिक की है। सामने आई फोटो में संजय का वेट काफी कम हो गया है। इस फोटो में उनका लुक बदला हुआ नजर आ रहा हैं। फैंस उनके रिकवरी के लिए दुआएं मांग रहे हैं। वायरल हो रही फोटो में संजय दत्त लाइट ब्लू कलर की टी-शर्ट और डार्क ब्लू कलर की जीन्स में नजर आ रहे हैं। उन्होंने हाथ में मास्क पकड़ रखा है।

See also  उच्च सदन में एक नया रिकॉर्ड, पहली बार राज्यसभा में 32 महिला सांसद करेंगी प्रतिनिधित्व

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।