रायपुर। बिहार (Bihar) में इंन दिनों बाढ़ का कहर है। चारो तरफ जलमग्न की तस्वीर सामने आ रही है। इसी बीच एक तस्वीर सोशल मीडिया (social media) में जमकर वायरल हो रही है, जिसमें बिहार के उप मुख्यमंंत्री सुशील कुमार मोदी (susheel kumaar modi) अपने परिवार सहित मुंह लटकाये हाथ पर हाथ रखे रिफ्यूजी की तरह दिख रहे है और उनके सामने समान पड़ा हुआ है।

बिहार के राजेंद्र नगर में सोमवार को सुशील मोदी को उनके घर से एनडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू किया। वे जलजमाव की वजह से अपने घर में फंसे थे। इसके बाद उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो गई। बिहार में भारी बारिश से 16 जिले बाढ़ की चपेट में हैं। जिसमें राजधानी पटना की हालत बेहद खराब है।

ऐसे में सुशील मोदी निशाने पर आ गये हैं। विपक्ष को मौका मिल गया है। उसका कहना है कि बिहार में करीब 15 सालों से जेडीयू-बीजेपी गठबंधन की सरकार रही है। हमेशा ये दावा किया जाता रहा कि बिहार में सुशासन है और हर तरफ विकास की बयार चल रही है। लेकिन सोशल मीडिया पर सुशील मोदी की वायरल तस्वीर ने तमाम दावों की हवा निकाल दी है।

See also  दस दिनों तक मिडिल सीट पर यात्री बैठा सकेगा एयर इंडिया, SC से मिली मंजूरी

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।