रायपुर। देश में ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल उठाये जा रहे है। अधिकांश लोग ईवीएम में टेंपरिंग की बात कर रहे है। वहीँ चुनाव आयोग ईवीएम की टेंपरिंग से इंकार करता रहा है। ईवीएम को लेकर चल रहे विवाद के बीच वैज्ञानिकों की राय जानना भी बेहद जरूरी है। ईवीएम को लेकर मशहूर वैज्ञानिक, कवि, फिल्म मेकर गौहर रज़ा का कहना है कि मानव निर्मित सभी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस में छेड़छाड़ की जा सकती है।

सवाल इस बात का है कि उसकी सुरक्षा की क्या गारंटी है? मशहूर वैज्ञानिक गौहर रज़ा बुधवार को वैज्ञानिक सोच पर अंतरग बातचीत कार्यक्रम में शिरकत करने रायपुर पहुंचे हुए थे। इस दौरान उन्होंने राजधानी के बुद्धिजिवियों के बीच वैज्ञानिक सोच पर व्याख्यान दिया।

धार्मिक मान्यताएं फ्रोजन नॉलेज की तरह

गौहर रज़ा ने वैज्ञानिक सोच की वकालत करते हुए कहा कि आज देश को वैज्ञानिक सोच से दूर करने राजनीति की जा रही है। वो ऐसे लोग है जो अपने बच्चों को विदेशों में पढ़ाते है लेकिन देश में वैज्ञानिक सोच को खत्म करने में लगे हुए है। उन्होंने धर्मिक मान्यताओं पर प्रहार करते हुए कहा कि धार्मिक मान्यताएं फ्रोजन नॉलेज की तरह है, जिसमें सवाल नहीं पूछा जा सकता है। जबकि वैज्ञानिक सोच सच के साथ आगे बढ़ती रहती है। इतिहास में झांककर देखे तो पहले ऐसा वक्त था कि विज्ञान को मान्यता धर्म से लेनी पड़ती थी लेकिन आज विज्ञान का इतना विस्तार हो गया है कि धार्मिक मान्यताओं को भी विज्ञान से सर्टिफिकेट लेना पड़ रहा है।

See also  EXPOSE : शंकर नगर (खम्हारडीह) के शराब दुकान से VIP's को परोसी गई 14 लाख की महँगी शराब! न बही-न खाता, सामने आया एक बड़े अधिकारी और सुपरवाइजर का नाम

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।