टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में बीते 31 अगस्त को हुई वारदात की गुत्थी सुलझाने में भले ही पुलिस को देर लगी, लेकिन सफलता मिल ही गई।इस मामले में प्रतापपुर थाना पुलिस ने झारखंड के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि आरोपियों ने रायपुर से बुक कराई स्काॅर्पियो लूटने के लिए उसके चालक की हत्या कर शव फेंक दिया था। आरोपियों के पास से कट्‌टा और लूटी गई स्काॅर्पियो बरामद कर ली गयी है।

31 अगस्त को पड़ा मिला था शव

जानकारी के मुताबिक, प्रतापपुर क्षेत्र के ग्राम खोरम में मुख्य मार्ग पर पुलिस को 31 अगस्त को एक शव पड़ मिला था। पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए शिनाख्त कराई तो 2 सितंबर को उसकी पहचान बेमेतरा के मनियारी गांव निवासी चितरेन साहू के रूप में हुई। जांच में पता चला कि वह स्कार्पियो मालिक और चालक है तथा उसका वाहन भी गायब था।

ट्रैवल एजेंट के बताए हुलिए से मिले सीसीटीवी में संदिग्ध

जांच में पता चला कि दो व्यक्ति रायपुर के पंडरी से स्काॅर्पियो बुक कराकर ले गए थे। इस पर पुलिस टीम रायपुर पहुंची। पता चला कि स्काॅर्पियो की बुकिंग ट्रेवल एजेंसी के जरिए हुई थी। ट्रैवल एजेंट के बताए हुलिए के अनुसार, जांच में यह भी पता चला कि आजाद चौक के पास तीन लोग फैजान, आलीशान और फुरखान नाम से रुके थे।

See also  ग्रामीण एवं पंचायत विकास विभाग में बड़ी संख्या में हुआ तबादला,आदेश जारी

रामानुजगंज में किराये से कमरा लेकर रह रहे थे तीनों

इस बीच पुलिस को सूचना मिली कि सीसीटीवी में दिखाई दिए संदिग्ध रामानुजगंज में किराये से कमरा लेकर रह रहे हैं। इस पर पुलिस टीम ने दबिश दी और तीनों को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में गढ़वा निवासी शाहिद, फैजान और सुकबाना नाम बताया। उनके कमरे से ही लूटी गई स्काॅर्पियो की नंबर प्लेट मिली।

तीनों आरोपी बाइक चोर, लूटी गई गाड़ी भी बरामद

इस आधार पर पूछताछ की गई तो यह भी पता चला है कि तीनों झारखंड के बाइक चोर हैं। साथ ही यह भी बताया कि उन्होंने स्काॅर्पियो लूटने के लिए हथौड़ा मारकर चालक की हत्या की थी। पुलिस को आरोपियों के पास से कट्टा, कारतूस, लूटी गई स्काॅर्पियो, चोरी की दो बाइक भी बरामद हो गई है। वहीं यह भी पता चला कि ये फिर वारदात की साजिश रच रहे थे।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  राजस्थान और हरियाणा के 4 मजदूर भागे, कोरोना के चलते स्कूल में की गई थी 64 लोगों के रहने की व्यवस्था

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।