छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर, आंबेडकर अस्पताल के कोरोना ICU वार्ड में जगह नहीं, बेहद गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं मरीज
छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर, आंबेडकर अस्पताल के कोरोना ICU वार्ड में जगह नहीं, बेहद गंभीर हालत में पहुंच रहे हैं मरीज

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना की दूसरी लहर संक्रमित मरीजोंं के लिए जानलेवा साबित हो रही है। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ भीमराव आंबेडकर हास्पीटल में कोरोना मरीजों के लिए बनाए गए 40 बिस्तरों वाले तीन आईसीयू फुल हो चुके हैं। बेहद गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे मरीजों की जान बचाने के​ लिए 17 बिस्तर वाले एक नए आईसीयू बनाया गया है।

आंबेडकर हास्पीटल के कोरोना आईसीयू वार्ड के इंचार्ज डाक्टर आरपी सुंदरानी ने बताया कि कोरोना मरीज बहुत गंभीर हालत में अस्पताल पहुंच रहे हैं, जिन्हें आईसीयू वार्ड में रखा जाना है। मरीजों की बढ़ती संख्या से आईसीयू वार्ड बिस्तरों की संख्या कम पड़ती जा रही है।

बता दें कि छत्तीसगढ़ में कोरोना से मौत का सिलसिला लगातार जारी है। स्वास्थ्य विभाग के आंकड़ों के अनुसार शुक्रवार रात तक छत्तीसगढ़ में कोरोना के 2665 नए आंकड़े की पृष्ठि की गई है। सबसे ज्यादा दुर्ग में 988 रायपुर में 689 और राजनांदगांव में 178 नए मामले मिले हैं।
वहींं 22 लोगों की मौत हो गई है।

See also  अग्निपथ के लिए IAF में 7.5 लाख युवाओं ने किया आवेदन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।