सुरक्षबलों की नक्सलियों के बीच हुई मुठभेड़, एक पुरुष माओवादी ढेर

टीआरपी न्यूज। बीती रात झीरम व एलेंगनार के बीच में सुरक्षाबलों की नक्सलियों के साथ जबरदस्त मुठभेड़ हुई। इस मुठभेड़ में जवानों ने एक पुरुष माओवादी को ढेर कर दिया है। घटनास्थल से हथियार सहित अन्य सामान भी बरामद किए गए हैं। फिलहाल मृत माओवादी की शिनाख्त अभी नहीं हुई है। बस्तर आईजी सुंदरराज पी ने घटना की पुष्टि की है।

घायलों का इलाज करवाने कटेकल्याण जा रहे थे नक्सली

कुछ दिन पूर्व चांदामेटा में हुई मुठभेड़ में कई नक्सली घायल हुए थे। बीती रात घने जंगल के सहारे नक्सली उन्हीं घायलों का इलाज करवाने के लिए कटेकल्याण लेकर जा रहे थे। सूचना के बाद जवान मौके पर तैनात हो गए झीरम और एलेंगनार के बीच कांगेर घाटी एरिया कमेटी के नक्सलियों के साथ पुलिस की जबरदस्त मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने एक नक्सली को ढेर किया है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।