नई दिल्ली। भारत को आत्मनिर्भर बनाने की पहल अमित शाह ने कर दी है। उन्होंने घोषणा की है कि केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों (CAPF) की कैंटीनों में अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी। गृह मंत्रालय ने बुधवार को इस संदर्भ में फैसला लिया है।

गृह मंत्रालय की तरफ से यह फैसला मंगलवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तरफ से स्‍वदेशी चीजों को बढ़ावा देने की बात कहने के बाद लिया गया है। मिली जानकारी के अनुसार गृह मंत्रालय ने यह निर्णय लिया है कि सभी CAPF की कैंटीनों पर अब सिर्फ स्वदेशी उत्पादों की ही बिक्री होगी।

यह फैसला 1 जून 2020 से देशभर की सभी CAPF कैंटीनों पर लागू हो जाएगा। बताया जाता है कि सरकार के इस फैसले से स्‍वदेशी उत्‍पादों का उपयोग काफी बढ़ जाएगा।

सरकार के इस फैसले से स्‍वदेशी उत्‍पादों का उपयोग काफी बढ़ जाएगा। रिपोर्टों के मुताबिक इससे लगभग 10 लाख CAPF कर्मियों के 50 लाख परिजन स्वदेशी उत्‍पादों का उपयोग करेंगे।

See also  यहां ब्रेक की जगह बेटे ने दबा दिया एक्सीलेटर, फिर गाड़ी की चपेट में आने से....

गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट किया, “मैं देश की जनता से भी अपील करता हूं कि आप देश में बने उत्पादों को अधिक से अधिक उपयोग में लायें व अन्य लोगों को भी इसके प्रति प्रोत्साहित करें। हर भारतीय अगर भारत में बने उत्पादों (स्वदेशी) का उपयोग करने का संकल्प ले तो पांच वर्षों में देश का लोकतंत्र आत्मनिर्भर बन सकता है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।