सुनील जैन
वरिष्ठ पत्रकार सुनील जैन का कोरोना से हुआ निधन

टीआरपी डेस्क। वरिष्ठ पत्रकार एवं फाइनेंशियल एक्सप्रेस के प्रबंधक संपादक सुनील जैन का निधन हो गया। वह कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनकी बहन संध्या जैन ने ट्वीट कर इस बात की जानकारी दी।

कोरोना से संक्रमित पाए जाने के बाद जैन को अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया था। संध्या जैन ने ट्वीट किया, ‘कोविड-19 के कारण उत्पन्न हुईं स्वास्थ्य संबंधी परेशानियों के कारण आज शाम हमने अपने भाई सुनील जैन को खो दिया। एम्स के डॉक्टरों और अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन कोरोना रूपी राक्षस बहुत शक्तिशाली निकला। तीर्थंकर उनकी आगे की यात्रा को मार्ग दिखाएं। इस मुश्किल घड़ी में हमारे साथ खड़े होने वाले सभी लोगों के प्रति आभार।’

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।