सीरम
सीरम ने टीकाकरण अभियान पर अपने कार्यकारी निदेशक के बयान से किया किनारा

टीआरपी डेस्क। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अपने कार्यकारी निदेशक के उस बयान से खुद को अलग कर लिया है जिसमें उन्होंने कहा था कि केंद्र सरकार ने कोविड वैक्‍सीन भंडार पर विचार किए बिना ही विभिन्न उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया। सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया ने अब अपने आधिकारिक बयान में कहा है कि यह कंपनी का विचार नहीं है।

मीडिया रिपोर्ट्स से मिल रही जानकारी के अनुसार, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखे पत्र में पुणे स्थित सीरम इंस्टीट्यूट में सरकार और नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह ने साफ किया है कि कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव का बयान कंपनी का बयान नहीं है। बताया जा रहा है कि यह पत्र 22 मई को लिखा गया था।

यह विचार कंपनी का नहीं

प्रकाश कुमार सिंह ने स्वास्थ्य मंत्रालय को लिखे पत्र में कहा है कि अपने सीईओ अदार सी. पूनावाला की तरफ से मैं आपको सूचित करना चाहता हूं कि यह बयान सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की ओर से जारी नहीं किया गया है। इस बयान से कंपनी खुद को अलग करती है। यह विचार कंपनी का नहीं है।

See also  छठ महापर्व  पर रेलवे ने चलाई 250 स्‍पेशल ट्रेनें

कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़ी है

प्रकाश कुमार सिंह की ओर से जारी आधिकारिक बयान में कहा गया है कि सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया कोविड वैक्‍सीन कोविशील्ड का उत्पादन बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। यही नहीं कंपनी कोरोना के खिलाफ लड़ाई में सरकार के साथ खड़ी है। बयान में यह भी कहा गया है कि पूनावाला (Adar Poonawalla) ही कंपनी की ओर से एकमात्र आधिकारिक प्रवक्ता हैं।

जानिए क्या था बयान

उल्‍लेखनीय है कि बीते शुक्रवार को एसआईआई (Serum Institute of India, SII) के कार्यकारी निदेशक सुरेश जाधव ने कहा था कि कोविड वैक्‍सीन के उपलब्ध भंडार और डब्ल्यूएचओ के दिशा-निर्देश पर विचार किए बिना ही केंद्र सरकार ने विभिन्न आयु वर्ग लोगों के लिए टीकाकरण अभियान शुरू कर दिया था। वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आयोजित एक कार्यक्रम में जाधव ने कहा कि डब्ल्यूएचओ के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए प्राथमिकता के आधार पर टीकाकरण किया जाना चाहिए।

See also  PM Modi: प्रधानमंत्री मोदी ने सूरत हवाई अड्डे के नए टर्मिनल भवन का किया उद्घाटन

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।