Cyclone Yaas

टीआरपी डेस्क। मौसम विभाग (IMD) के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yaas) के चलते आज ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। चक्रवाती तूफान यास के असर से झारखंड, छत्तीसगढ़, बिहार में भी बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक चक्रवाती तूफान ‘यास’ (Cyclone Yaas) के चलते आज (मंगलवार) ओडिशा और पश्चिम बंगाल के तटीय इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश होने के आसार हैं। तूफान के 25 एवं 26 को पश्चिम बंगाल एवं उड़ीसा के तट से टकराने की उम्मीद है। इधर राजधानी दिल्ली में आज गरज के साथ बौछारें पड़ने का अनुमान व्यक्त किया गया है।

ओडिशा-बंगाल के इन इलाकों के प्रभावित होने की संभावना

ओडिशा के भद्रक, केंद्रपाड़ा, जाजपुर, जगतसिंहपुर और मयूरभंज इलाके तूफान से सबसे ज्यादा प्रभावित हो सकते हैं। जबकि पश्चिम बंगाल के मेदिनीपुर, दक्षिण 24 परगना, हावड़ा, हुगली और उत्तर 24 परगना में असर देखा जाएगा। मौसम विभाग के मुताबिक यास तूफान 26 मई को बंगाल और ओडिशा के तट से टकरा सकता है। तूफान की आहट के बाद राज्य और केंद्र सरकार की एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।