रायपुर। (Shaheed Veer Narayan Shram Annan Daal Bhat Center) नया रायपुर स्थित मंत्रालय महानदी भवन परिसर में गुरुवार को शहीद वीर नारायण श्रम अन्न दान दाल भात केन्द्र का शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर अतिथियों ने दाल भात केन्द्र में निर्मित किए गए भोजन का आनंद लिया।

दाल भात केन्द्र में आज दाल-भात, आलू मुनगे की सब्जी, टमाटर की चटनी बनायी गयी थी। केला और सेब भी वितरण किया गया। इस अवसर पर मंत्री शिवकुमार डहरिया, कवासी लखमा, विधायक धरसींवा अनिता शर्मा, मुख्य सचिव आरपी मण्डल सहित अन्य जनप्रतिनिधियों ने केन्द्र में बनाए गए गरम भोजन का स्वाद लिया।

दाल भात केन्द्र में श्रमिकों को निःशुल्क भोजन उपलब्ध कराया जाएगा। इस अवसर पर श्रम मंत्री शिवकुमार डहरिया और उद्योग मंत्री कवासी लखमा ने दाल भात केन्द्र के संचालन के लिए महिला स्वसहायता समूह ’मोर फुलवारी’ को 40 हजार रूपए की राशि का चेक प्रदान किया। दाल भात केन्द्र के संचालन के लिए जरूरी संसाधनों की व्यवस्था श्रमिक कल्याण मण्डल द्वारा की जाएगी।

See also  बस्तर में लोकतंत्र की जीत: डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने किया बस्तर के नक्सल मुक्त होने का शंखनाद, बोले- 'अब आजाद हुए हैं ग्रामीण, 95% नक्सली मुख्यधारा में'

Chhattisgarhसेजुड़ीHindi News केअपडेटलगातारहासिलकरनेकेलिएहमेंFacebookपर Like करें, Twitterपर Follow करेंऔरYoutubeपरहमें subscribe करें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।