देहरादून। Teen Talaq In Supreme Court तीन तलाक के खिलाफ आवाज उठाने वाली शायरा बानो भाजपा में शामिल हो गई। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने प्रदेश पार्टी कार्यालय में आयोजित एक सादे कार्यक्रम में उनको पार्टी में शामिल किया।

बता दें कि काशीपुर निवासी शायरा बानो ने 2016 में तीन तलाक के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में सबसे पहले जनहित याचिका दायर की थी। सुप्रीम कोर्ट ने इस पर फैसला दिया था। इसके बाद केंद्र सरकार ने तीन तलाक के खिलाफ कानून बनाया। तब से शायरा बानो देश दुनिया में एक चर्चित चेहरा बन गईं।

शायरा बानो एमए और एमबीए हैं। शायरा को पार्टी में शामिल करके भाजपा अल्पसंख्यक वर्ग में अपनी पकड़ बनाने का प्रयास करेगी। शायरा का क्या चुनाव लड़ने का भी इरादा है, इस प्रश्न पर उनका कहना है कि अभी वह पार्टी में शामिल हुई हैं। पार्टी उन्हें जो जिम्मेदारी देगी, उसे निभाएंगी। 

मैं भाजपा की नीतियों से प्रभावित हूं। पार्टी की नीतियां लोक और राष्ट्रहित में है। पार्टी मुझे जो भी जिम्मेदारी देगी, उसका मैं निष्ठापूर्वक निर्वहन करूंगी।

– शायरा बानो

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।