रायपुर। दंगे से ज्यादा खतरनाक मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) है, देश में इसे रोकने के लिए सख्त कानून बनाए जाने चाहिए। गाय के नाम पर आए दिन लोग 20-25 लोगों को मार रहे हैं। मॉब लिंचिंग (Mob Lynching) पर राजस्थान में कानून बना है। पूरे देश में इस मामले में सख्त कानून बनाए जाने की जरूरत है। यह बातें पं. रविशंकर शुक्ल (Pt. Ravi Shankar Shukla) की 142वीं जयंती के अवसर पर एक कार्यक्रम के दौरान पूर्व सांसद शरद यादव (Sharad Yadav) ने कही।

पत्रकारों से चर्चा के दौरान शरद यादव (Former MP Sharad Yadav) ने कहा कि यदि हमने साम्प्रदायिक ताकतों का विरोध नहीं किया तो यह देश तबाह हो जाएगा। महिला सुरक्षा पर उन्होंने कहा कि भारत की जो मां हैं उनके साथ जैसा सलूक किया जाता है व सदियों से खराब रहा है।

लड़की के प्रतिरोध पर सामने आया उन्नाव कांड

यूपी के उन्नाव कांड पर उन्होंने (Former MP Sharad Yadav) कहा कि बड़ी मुश्किल से बच्ची का बयान लिया। भाजपा ने आरोपी को निलंबित किया है, पार्टी से अब तक नहीं निकाला है। लड़की ने प्रतिरोध किया तो यह मामला सामने आया। कई ऐसे भी मामले हैं जो सामने नहीं आते दब जाते हैं।

See also  Spa Centre Investigation : स्पा सेंटर में लूट! पुलिस जांच में हुए कई बड़े खुलासे...

सफल नहीं हुआ देशभर में गोलबंदी का प्रयास

पूर्व सांसद शरद यादव (Former MP Sharad Yadav) ने कहा कि 11 महीने बिलासपुर जेल में रहा हूं। वर्तमान में देश की परिस्थितियां ठीक नहीं हैं। शरद यादव ने थर्ड फ्रंट बनाने के सवाल पर कहा कि देश भर में गोलबंदी का प्रयास किया था, लेकिन सफल नहीं हुआ। कई मुद्दे थे एक साथ हो नहीं पाए। देश अंधेरे में चला गया है, जिस तरह के हालात हैं साथ मिलकर मुकबला करना होगा। आज धर्म और राजनीति को मिलाया जा रहा है।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें और Twitter पर Follow करें
एक ही क्लिक में पढ़ें The Rural Press की सारी खबरें

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।