कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने शारदा चिटफंड केस में कोलकाता के पूर्व कमिश्नर राजीव कुमार (Former commissioner Rajiv Kumar) की तलाश में उनके 5 ठिकानों पर छापेमारी की है। राजीव कुमार को जल्द ही गिरफ्तार किया जा सकता है।

एक टीम लोकेशन की तरफ रवाना हुई है तो दूसरी टीम राजीव कुमार के कोलकाता स्थित 34, पार्क स्ट्रीट आवास पर डटी हुई है। राजीव कुमार की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है। कुमार से जुड़े 5 ठिकानों पर सीबीआई (CBI) टीम छापेमारी कर रही है।

राजीव के ठिकाने का पता लगाने एक विशेष टीम का गठन

पूर्व पुलिस आयुक्त का पता लगाने के लिए एजेंसी के मुख्यालय दिल्ली से 14 अधिकारियों ने बुधवार को कोलकाता के लिए उड़ान भरी। अधिकारियों ने कहा कि केंद्रीय जांच ब्यूरो ने कोलकाता पुलिस के पूर्व आयुक्त राजीव कुमार के ठिकाने का पता लगाने के लिए एक विशेष टीम का गठन किया है। सूत्रों के मुताबिक, “तीन समन के बाद भी राजीव कुमार पूछताछ के लिए हाजिर नहीं हो रहे हैं, उनका पता लगाने के लिए एक विशेष टीम बनाई गई है।”

See also  राजधानी के बूढ़ातालाब गार्डन में दो कौवों की मौत.... बर्ड फ्लू की आशंका

राजीव कुमार के वकील को पत्र भी लिखा

सीबीआई (CBI) ने राजीव कुमार के खिलाफ गैर-जमानती गिरफ्तारी वारंट पाने के लिए अदालत से भी संपर्क किया है। सीबीआई (CBI) के शीर्ष सूत्रों के अनुसार ‘पश्चिम बंगाल के डीजीपी को पत्र लिखने के बाद, हमने राजीव कुमार के वकील को पत्र भी लिखा और उन्हें कुमार को जांच में शामिल होने का निर्देश देने के लिए कहा है। वे आज तक सामने नहीं आए हैं और अब हमारे पास उसके खिलाफ सख्त कदम उठाने के अलावा कोई विकल्प नहीं है।’

यदि राजीव कुमार के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी किया जाता है, तो यह न केवल वरिष्ठ अधिकारी के लिए बल्कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के लिए भी बड़ी शर्मिंदगी के रूप में देखा जाएगा। माना जाता है कि राजीव कुमार ममता के काफी करीबी हैं और जब सीबीआई ने कुमार को पहली बार पूछताछ के लिए बुलाया था, तो पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री सीबीआई और मोदी सरकार के खिलाफ धरने पर बैठ गई थीं।

See also  छत्तीसगढ़: महिला ग्रामीण कृषि विस्तार अधिकारी पर गिरी निलंबन की गाज, गोधन न्याय योजना और शासकीय कार्य में अनियमिता व लापरवाही पर कार्यवाही

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।