लाहौर। पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की तबीयत बहुत बिगड़ गयी है और रक्त में प्लेटलेट्स

काफी घट जाने के कारण डॉक्टरों को उनकी हृदय संबंधी दवाइयां बंद करनी पड़ी है।

 

अस्पातल मेडिकल रिपोर्ट के अनुसार 69 वर्षीय शरीफ के प्लेटलेट्स एक ही दिन में 45,000 से घटकर

25,000 रह गए हैं। शरीफ को सोमवार रात को उनके प्लेटलेट्स घटकर 2000 तक आ जाने पर भ्रष्टाचार

निरोधक निकाय की हिरासत से सर्विसेज अस्तपाल ले जाया गया।

 

बता दें कि तीन बार प्रधानमंत्री रह चुके शरीफ को शनिवार को लाहौर के एक अस्पताल में इलाज के दौरान

एंजाइना एटैक (हृदय में जकड़न) आया था। एंजाइना में हृदय में रक्त का प्रवाह घट जाने के कारण छाती में

दर्द होता है।

 

जियो न्यूज की खबर है कि पाकिस्तान मुस्लिम लीग ‘नवाज’ के का इलाज करने वाले डॉक्टरों ने उनके गंभीर

स्वास्थ्य जोखिम का हवाला देते हुए उन्हें छुट्टी देने से मना कर दिया है।

See also  छत्तीसगढ़ में RWA के लिए बनेगा नया कानून, नगर तथा ग्राम निवेश विभाग ने बुलाई हाई-लेवल बैठक, 18 जून को होगा विचार-विमर्श

 

विशेष मेडिकल बोर्ड के अनुसार पहले आये दिल के मामूली दौरे के बाद शरीफ को हृदय संबंधी रोग के लिए

जो दवाएं दी जा रही थीं उनके कारण उनके प्लेटलेट्स काफी कम हो गये।

 

बोर्ड के अध्यक्ष महमूद अयाज ने कहा, ‘‘ प्लेटलेट्स की संख्या घट गयी है लेकिन आशा है कि वह बढेंगी क्योंकि

बोर्ड ने नवाज को हेपारिन देना बंद कर दिया है।’’ अयाज ने एक्सप्रेस ट्रिब्यून से कहा, ‘‘ नवाज के रिश्तेदारों ने

उनके इलाज पर संतुष्टि व्यक्त की है और उनके हिसाब से उनका इलाज सर्विसेज अस्पताल में जारी रहेगा।

लेकिन यदि उनका परिवार यहां से अन्यत्र ले जाना चाहता है तो मेडिकल बोर्ड निर्णय लेगा।

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  Convention Session : भाजपा के मुकाबले के लिए क्षेत्रीय दलों को एकजुट करेगी कांग्रेस 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।