हाईकोर्ट के स्टे के बावजूद जारी है कृषि उपज मंडी में शिफ्टिंग का काम

रायपुर। कृषि उपज मंडी पर सरकार ने जेम्स ज्वेलरी पार्क बनाने का प्रस्ताव तैयार किया है। मगर इस जेम्स एंड ज्वेलरी पार्क के निर्माण पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। स्टे के बावजूद पिछले कुछ दिनों से पंडरी कृषि उपज मंडी की शिफ्टिंग का काम गुपचुप तरीके तुलसी (बाराडेरा) में निर्मित नई मंडी में शिफ्ट होना शुरू हो गया है।

बता दें कि रायपुर के पंडरी स्थित कृषि उपज मंडी को सरकार ने एक वर्ष पहले जेम्स ज्वेलरी पार्क को देने का प्रस्ताव किया लेकिन मामला किसानों के हित के लिए था जिसे देखते हुए पूर्व विधायक देवजी भाई पटेल ने उच्च न्यायालय से स्टे आर्डर ला लिया था। जिसमें स्पष्ट था की कोर्ट की अगले कार्यवाही या सुनवाई तक मंडी की कोई भी सामग्री कहीं भी शिफ्ट नहीं की जाएगी।

इतना ही नहीं कुछ समय से व्यापारियों और किसानों का अनाज पंडरी मंडी में उतरने भी नहीं दिया जा रहा था। जिसकी जानकारी व्यापारियों ने पूर्व विधायक देवजी भाई को दी। व्यापारियों का कहना है उन्हें यहां अनाज की गाड़ियां अंदर रखने की इजाजत नहीं है उन्हें नई मंडी में जाने को कहा जा रहा है।

See also  बस्तर में डिप्टी CM अरुण साव का बड़ा एक्शन: दो ठेकेदारों के लाइसेंस निरस्त, 8 को नोटिस, सड़कों-पुलों पर मची खलबली

व्यापारियों ने बताया कि नई मंडी में न तो पानी का सुविधा है ना ही चौकीदार है। नई मंडी शहर से भी लगभग 17 किलोमीटर की दूरी पर है। इसकी जानकारी मिलते ही पूर्व विधायक ने व्यापारियों एवं अधिकारियों से चर्चा करते हुए इस शिफ्टिंग को तुरंत रोकने के लिए कहा। मगर लेकिन अधिकारियों के तरफ से कोई सकारात्मक आश्वासन नहीं मिला।

पूर्व विधायक का कहना है कि जब न्यायालय के तरफ से शिफ्टिंग के लिए स्टे मिला है तो अधिकारियों को होना चाहिए कि कोई भी समान नई मंडी में शिफ्ट न कराएं यदि करा रही है तो कही न कही यह न्यायालय की अवमानना है। आज किसान और व्यापारी गर्मी के फसल को लेने बेचने के बहुत परेशान हैं नई मंडी में न तो बैंक की सुविधा है न ही पानी की। हमाल श्रमिक और नापतौल वाले भी कोरोना काल में नई मंडी जाने में कतरा रहे हैं।

See also  छत्तीसगढ़ के 147 शिक्षकों को मिला प्रमोशन, देखें आदेश
Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।