मुंबई। सुशांत सिंह राजपूत केस (sushant case) में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) की टीम शुक्रवार को अब शौविक चक्रवर्ती (,Shouvik Chakraborty) और सैमुअल मिरांडा से पूछताछ करेगी। सुबह-सुबह 6:40 बजे रिया चक्रवर्ती के घर प्राइम रोज अपार्टमेंट और सैमुअल मिरांडा के घर पर एनसीबी ने छापा मारा। ये ऐक्शन ड्रग ऐंगल की जांच में शौविक चक्रवर्ती और सैमुअल का नाम आने के बाद लिया गया है।

शौविक के घर पर साढ़े तीन घंटे सर्च ऑपरेशन चला। एनसीबी ने उन्‍हें पूछताछ के लिए समन दिया है, जिस पर शौविक ने साथ जाने की इच्‍छा जाहिर की। जबकि मिरांडा के घर दो घंटे की छापेमारी के बाद उन्‍हें हिरासत में ले लिया गया है। एनसीबी पूछताछ के लिए सैमुअल मिरांडा को दफ्तर लेकर गई है। कुछ महिला कांस्‍टेबल भी शौविक-रिया के घर पहुंची थीं।

नारकोटिक्‍स के अध‍िकारी केपीएस मल्‍होत्रा ने बताया कि शौविक और सैमुअल को समन दिया गया, जिसके बाद उन्‍हें पूछताछ के लिए दफ्तर ले जाया गया है। मोबाइल, लैपटॉप और हार्ड डिस्‍क सीज किए गए हैं।

See also  TRP ब्रेकिंग: छत्तीसगढ में मिले 6 नए कोरोना मरीज

आमने सामने बिठाकर होगी पूछताछ

बताया जाता है कि शौविक को आरोपी ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और अब्‍दुल बासित परिहार के सामने बिठाकर पूछताछ की जा सकती है। शौविक ने एनसीबी की टीम के साथ ही जाने की इच्‍छा जताई है। जैद 9 स‍ितंबर तक एनसीबी की रिमांड पर हैं। जबकि अब्‍दुल बासित परिहार को भी एनसीबी शुक्रवार को कोर्ट में पेश करेगी।

रिया, श्रुति और जया से भी पूछताछ

एनसीबी श्रुति मोदी, रिया चक्रवर्ती और जया साहा से भी पूछताछ करेगी। शुक्रवार की छापेमारी शौविक पर केंद्र‍ित है। रिया को लेकर फिर से छापेमारी हो सकती है। रिया का नाम उन सभी ड्रग्‍स चैट में है, जहां कहीं भी शौविक ड्रग्‍स खरीदने की बात कर रहे हैं। ऐसे में इन तीनों का बयान भी बेहद अहम है। इसके अलावा ड्रग चैट में श्रुति मोदी और जया साहा का भी नाम है।

जैद-पर‍िहार से सीधा कनेक्‍शन

गिरफ्तार आरोपी ड्रग पेडलर्स जैद विलात्रा और अब्‍दुल बास‍ित परिहार से शौविक-सैमुअल का सीधा कनेक्शन सामने आया है। जानकारी के मुताबिक, एनसीबी की टीम रिया के घर सुबह करीब 6:40 बजे पहुंची। एनसीबी टीम के साथ मुंबई पुलिस के अध‍िकारी भी मौजूद हैं।

See also  ऑस्कर 2020 : 'पैरासाइट ' पहली नॉन-इंग्लिश बेस्ट फिल्म बनी, 'जोकर' के फीनिक्स बेस्ट एक्टर और 'जूडी ' की रिनी जैलवेगर बेस्ट एक्ट्रेस


शौविक के ड्रग्स डीलिंग में शामिल होने के शक पर टीम यहां सबूत जुटाने पहुंची है। बीते दिनों रिया चक्रवर्ती और सुशांत के स्टाफ के कई लोगों के ड्रग चैट्स सामने आए थे। इसके बाद से इस केस में एनसीबी की टीम ऐक्टिव है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।