गुरुवार, 5 नवंबर 2026 गुर, 5 नवं |
संस्करण:
Top Stories

लखनऊ से आज दोपहर रायपुर आएगी श्रमिक स्पेशल ट्रेन, पुणे, मुंबई से अलग-अलग तारीखों को चलेंगी ट्रेनें

TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। दूसरे प्रदेश में जाकर रोजी-मजदूरी करने वाले श्रमिकों को ट्रेन से लाया जा रहा है। श्रमिक स्पेशल से पुणे, मुंबई और बेंगलुरू से यात्रियों को लाया जाएगा। श्रमिकों के लाने के लिए जिला प्रशासन ने तैयारी शुरू कर दी है। इसी कड़ी में लखनऊ से श्रमिक स्पेशल 15 मई को चलकर 16 मई को दोपहर सवा 12 बजे रायपुर स्टेशन पहुंचेगी।

19 को पुणे से आएगी श्रमिक स्पेशल

श्रमिक स्पेशल ट्रेन पुणे से 18 मई को रवाना होकर 19 मई को बिलासपुर रेलवे स्टेशन तक पहुंचेगी। श्रमिक स्पेशल में राज्य के 1320 श्रमिक शामिल हैं। यह ट्रेन दुर्ग ,रायपुर एवं भाटापारा स्टेशन में रूकेगी। इस ट्रेन में राज्य के 1324 श्रमिकों की वापसी होगी। जिसमें बलौदाबाजार 134 ,बलरामपुर 3, बेमेतरा 346, बिलासपुर 204, दुर्ग 50, जांजगीर-चांपा 39, जशपुर 1, कांकेर 1, कवर्धा 57, कोंडागांव 3,कोरबा 3, महासमुंद 2, मुंगेली 96, पेंड्रा- गौरेला के 46, रायगढ़ 4, रायपुर 169, राजनांदगांव 149 और सरगुजा के 17 श्रमिक शामिल हैं।

20 मई को मुंबई से आएगी श्रमिक स्पेशल

श्रमिक स्पेशल मुम्बई से 20 मई को चलेगी । यह ट्रेन 21 मई को दुर्ग, रायपुर एवं भाटापारा और बिलासपुर स्टेशन पर रूकेगी। महाराष्ट्र से आने वाली ट्रेन में श्रमिकों की कुल संख्या 1390 है। जिसमें बालोद जिले 511, बलौदाबाजार 12, बलरामपुर 77, बेमेतरा 238, बिलासपुर 46, दंतेवाड़ा 10, धमतरी 26, दुर्ग 53, गरियाबंद 5, जांजगीर-चांपा 1,जशपुर 93, कबीरधाम 40, कांकेर 61, कोंडागांव 2, कोरबा 25, महासमुंद 11, मुंगेली 9, पेंड्रा-गौरेला 6, रायपुर 15 और राजनांदगांव 149 श्रमिक शामिल हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें 

Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें  और Youtube  पर हमें subscribe करें।

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन