बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सिलगेर घटना: भाजपा ने सच्चाई सामने लाने गठित की 6 सदस्यीय जांच कमेटी, 7 दिनों में समिति सौंपेगी रिपोर्ट

सिलगेर घटना: भाजपा ने सच्चाई सामने लाने गठित की 6 सदस्यीय जांच कमेटी, 7 दिनों में समिति सौंपेगी रिपोर्ट
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी ने सिलगेर में घटित घटना की सच्चाई सामने लाने के लिए 6 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है. सिलगेर घटना जांच कमेटी के सभी सदस्य घटना स्थल पर जाकर व मृतकों के परिवारवालों से मिलकर सत्यता की जांच करेंगे। साथ ही 7 दिनों के भीतर यह समिति अपनी रिपोर्ट संगठन के समक्ष प्रस्तुत करेगी।

ये नेता होंगे जांच समिति के सदस्य

दिनेश कश्यप किरण देव महेश गागड़ा सुश्री लता उसेंडी सुभाऊ कश्यप राजा राम तोड़ेम

बता दें कि बस्तर क्षेत्र के पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, सुकमा जिले के सिलगेर गांव में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच हुई गोलीबारी में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सिलगेर गांव में सुरक्षा बलों के लिए बने शिविर का सिलगेर और अन्य गांव के ग्रामीण विरोध कर रहे थे। इस महीने की 17 तारीख को बड़ी संख्या में ग्रामीण वहां पहुंचे और शिविर पर पथराव शुरू कर दिया। इस दौरान नक्सली भी वहां मौजूद थे।

उन्होंने बताया था कि पथराव के दौरान ही नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी भी शुरू कर दी। जिसका सुरक्षा बलों ने जवाब दिया। इस दौरान भीड़ ने वहां रखे एंटी लैंडमाइन व्हीकल का कांच, लाइट और आईने को तोड़ दिया।

पुलिस महानिरीक्षक ने बताया कि बाद में जब मामला शांत हुआ तब सुरक्षा बलों ने घटनास्थल की तलाशी ली। इस दौरान वहां से तीन पुरूषों के शव बरामद किये गये। इस घटना में पांच व्यक्ति घायल हुए थे। इधर घटना के बाद ग्रामीणों ने आरोप लगाया था कि मरने वाले ग्रामीण हैं, इस दौरान वहां नक्सली मौजूद नहीं थे।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन