बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

सिरम इंस्टीट्यूट नहीं कर सकता भारत में आकलन अनुसार वैक्सीन की सप्लाई- सौम्या

सिरम इंस्टीट्यूट नहीं कर सकता भारत में आकलन अनुसार वैक्सीन की सप्लाई- सौम्या
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

टीआरपी डेस्क। विश्व स्वास्थ्य संगठन की चीफ साइंटिस्ट सौम्या स्वामीनाथन ने कहा है कि अगले कुछ महीनों के लिए भारत के सिरम इंस्टीट्यूट से अधिक मात्रा में वैक्सीन की उम्मीद नहीं की जा सकती इसलिए वैक्सीन प्राप्त करने के लिए विश्व स्वास्थ्य संगठन दूसरे रास्ते तलाश रहा है।

संवाददाता सम्मेलन में सौम्या स्वामीनाथन ने कहा हमें उम्मीद नहीं है कि अगले कुछ महीने तक भारत की सिरम इंस्टीट्यूट आकलन के अनुसार मात्रा में हमें कोरोनावायरस सप्लाई कर सकेगी ऐसे में यूरोप और दूसरे देशों से एस्ट्रेजनेका की वैक्सिंग लेना मददगार साबित होगा।

उन्होंने कहा हम अमेरिका से बात कर रहे हैं जिसने एस्ट्रेजनेका वैक्सीन के छह करोड़ डोज देने के लिए प्रतिबद्धता जताई थी। अमेरिका के पास वैक्सीन है और हमें उम्मीद है कि संगठन के कोवैक्स कार्यक्रम के तहत यह वैक्सीन भारत और दूसरे देशों को दी जा सकेगी।

उन्होंने कहा कि संगठन मॉडर्ना से भी बात कर रहा है और कंपनी के साथ वैक्सीन की 25 करोड़ डोज के लिए करा पर सहमति बनी है। लेकिन यह वैक्सिन इस साल के मध्य तक ही मिलना शुरू होगी। कोवैक्स योजना के तहत विश्व स्वास्थ्य संगठन दुनिया के सभी मुल्कों तक कोरोना की वैक्सीन पहुंचाना चाहता है। संगठन के अनुसार योजना का आसर दुनिया के 190 देशों पर पड़ेगा।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, टेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन