नई दिल्ली। रिजर्व बैंक ऑफ़ इंडिया (Reserve Bank of India) में डिप्टी गवर्नर के 1 पद के लिए करीब 100 लोगों ने आवेदन किए हैं। विरल आचार्य के कार्यकाल पूरा करने से छह माह पहले इस्तीफा देने के बाद से यह पद रिक्त है। मिली जानकारी के मुताबिक वित्त मंत्रालय (Finance Ministry) को इस पद के लिए 100 से अधिक आवेदन मिले हैं।

आवेदनों को उच्चस्तरीय समिति को भेजा जाएगा

इन आवेदनों को एक उच्चस्तरीय समिति (High level committee) को भेजा जाएगा, जो इस पद पर योग्य उम्मीदवार की नियुक्ति करेगी। हालांकि, कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता वाली फाइनेंशियल सेक्टर रेगुलेटरी अप्वाइंटमेंट्स सर्च कमिटी (FSRASC) मेरिट के आधार पर किसी ऐसे व्यक्ति को भी चिह्नित कर सकती है या उसके नाम की सिफारिश कर सकती है, जिसने इस पोस्ट के लिए आवेदन नहीं किया है।

इसके अतिरिक्त समिति असाधारण उम्मीदवार मिलने पर एलिजिबलिटी, क्वालिफिकेशन या एक्सपीरिएंस में छूट देने की भी सिफारिश कर सकती है। रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर पद पर आवेदन की समयसीमा 30 अगस्त थी। आचार्य आरबीआई के मौद्रिक नीति विभाग का कामकाज देख रहे थे। विभिन्न मुद्दों पर मुखर रहने वाले आचार्य ने जुलाई में डिप्टी गवर्नर पद से इस्तीफा दे दिया था।

See also  कोरोना वायरस: किन देशों में हुआ सबसे ज्यादा नुकसान ? अब तक कितनों की हुई मौत

नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होगी

पब्लिक नोटिस के मुताबिक यह नियुक्ति तीन साल की अवधि के लिए होगी और इस पद पर पुनर्नियुक्ति की जा सकेगी। नोटिस के मुताबिक आवेदक की उम्र 24 जुलाई, 2019 को 60 साल से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही संबंधित क्षेत्र में 25 वर्ष का कार्यानुभव भी मांगा गया है। नोटिस के मुताबिक चुने गए उम्मीदवार को 2.25 लाख रुपये के पे स्केल के मुताबिक वेतन मिलेगा।

रिजर्व बैंक (Reserve Bank of India) में गवर्नर शक्तिकांत दास के अलावा डिप्टी गवर्नर के चार पद हैं। वर्तमान में एन एस विश्वनाथन, बी पी कानूनगो और एमके जैन के रूप में तीन डिप्टी गवर्नर हैं।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

See also  PM Modi Mother Controversial AI Video: पीएम मोदी की मां के AI वीडियो पर कांग्रेस आईटी सेल पर FIR दर्ज

 

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।