रायपुर। जानी-मानी सोशल एक्टिविस्ट सोनी सोरी बाइक हादसे का शिकार हो गई है। बताया जा रहा है कि सोनी बाइक से अपने साथी लिंगाराम कोड़पी के साथ अपने घर जा रही थी, इसी दौरान सोरी और लिंगाराम तेज रफ़्तार ट्रक की लाइट से प्रभावित होकर गिर गए और इसमें सोनी सोरी को सर और कान के पास चोट आयी है।

लोगों की मदद से दंतेवाड़ा अस्पताल लेकर पहुँचे

इस घटना के बाद लिंगाराम लोगों की मदद से दंतेवाड़ा अस्पताल लेकर पहुँचे। जहां स्थिति बेहतर नहीं होने पर सोरी को डिमरापाल मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया है। इसके बाद आज सुबह AIIMS रायपुर लाया गया है । फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर है । नाक व कान से रक्त स्त्राव हुआ है।

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube पर हमें subscribe करें।

See also  Naxalites Surrender : विजयादशमी पर 103 नक्सलियों ने छोड़ा हिंसा का रास्ता! मुख्यमंत्री ने की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।