टीआरपी डेस्क। छत्तीसगढ़ में धमतरी जिले के मगरलोड इलाके में एक बेटे ने पिता की कुल्हाड़ी से हमला करके हत्या कर दी। घटना अमलीडीह गांव में हुई। बताया जा रहा है कि घरेलू विवाद में घटना को अंजाम दिया गया है। मरने वाले का नाम चंदू राम निषाद था। आरोपी बेटे रोशन निषाद (23 साल) को पुलिस ने 6 घंटे बाद गिरफ्तार कर लिया है।

गले और सीने पर कुल्हाड़ी से वार

मंगलवार सुबह 8 बजे चंदू राम निषाद घर के आंगन में बैठा था। इतने में रोशन वहां कुल्हाड़ी लेकर आया और पिता पर हमला करना शुरू कर दिया। पिता के गले और सीने को कुल्हाड़ी से चीर दिया। हमले में पिता जमीन पर गिर गया और उसकी मौत हो गई।

पुलिस जुटा रही जानकारी

मौके पर पत्नी और बेटी भी वहां भाग कर आए, इनकी चीखें सुनकर पड़ोसी पहुंचे और एंबुलेंस की मदद से चंदू राम को मगरलोड के अस्पताल लाया गया। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पिता-पुत्र में पिछले कुछ दिनों से विवाद चल रहा था। पुलिस घटना से जुड़ी अन्य जानकारियों के बारे में पता कर रही है। पुलिस ने दोपहर के वक्त गांव में ही छुपे आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया। युवक से घटना के बारे में पूछताछ की जा रही है।

See also  क्या छत्तीसगढ़ के शहरों में घुट रहा है पेड़ों का दम? राज्यपाल का बड़ा फैसला, दिए कड़े निर्देश!

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।