कोरबा। Murder जिले के सरहद में स्थित ग्राम जमनीपाली में ट्रेलर चालक सोनू कुमार की हत्या का मामला Korba Police पुलिस ने सुलझा लिया है। अंधे कत्ल के इस मामले में पुलिस ने मध्यप्रदेश के सीधी से दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

बता दें कि कोरबा -चांपा मार्ग पर ग्राम जमनीपाली में मेन रोड के किनारे खेत में एक युवक की लाश मिली थी,युवक की पहचान कुसमुंडा थाना क्षेत्र अंतर्गत गेवरा बस्ती निवासी ट्रेलर चालक सोनू कुमार के रूप में की गई। आरोपियों ने ट्रेलर चालक सोनू कुमार की हत्या कर उसके शव को खेत में फेंक दिया था और ट्रेलर लेकर फरार हो गए थे।

शराबखोरी और आपसी विवाद बना हत्या का कारण

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, कोरबा कीर्तन राठौर ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपी मनीष मिश्रा और सूर्य प्रकाश पेशे से वाहन चालक हैं। घटना के दिन ट्रेलर चालक सोनू कुमार खरसिया से कोरबा की ओर आ रहा था। दोनों युवकों ने सोनू से उसके वाहन में लिफ्ट लिया।

See also  काम की खबर : आज से बैंकों में 6 दिन की छुट्टी, निपटा लें अपना काम, नहीं तो हो सकती है परेशानी

रास्ते में ग्राम जमनीपाली के पास तीनों ने मिलकर शराब पी, अधिक नशा होने के चलते यहां विवाद की स्थिति निर्मित हो गई और दोनों युवकों ने ट्रेलर चालक को पत्थर से कुचल कर मौत के घाट उतार दिया। घटना के बाद हत्यारे मृतक के मोबाइल और ट्रेलर लेकर भाग गए।

खरसिया में मिली लूटी गई ट्रेलर

अंधे कत्ल के इस मामले की जांच के दौरान पुलिस ने चैक चैराहों पर लगे सीसीटीवी कैमरे की मदद ली। वाहन की तस्वीरें देखते हुए पुलिस खरसिया जा पहुंची, जहां लावारिस हालत में इन्हें ट्रेलर मिला।

इस दौरान हत्या में शामिल दोनों युवकों की पहचान करना पुलिस के लिए टेढ़ी खीर साबित हो रहा था, लेकिन जब हत्यारों ने लूटे गए मोबाइल का इस्तेमाल शुरू किया तब उसके सीडीआर के सहारे पुलिस मध्यप्रदेश के सीधी जिले में पहुंच गई और वहां दोनों युवकों को धर दबोचा।

पूछताछ में इन युवकों ने अपना नाम सूर्यप्रकाश और मनीष मिश्रा बताया। इनमें से सूर्यप्रकश रायगढ़ की किसी फर्म में ट्रेलर चलाने का काम करता था। दोनों किसी काम से सोनू कुमार के ट्रेलर में लिफ्ट लेकर कोरबा आ रहे थे। इन दोनों को अपने वाहन में बैठाना और इनके साथ मदिरापान करना सोनू को महंगा पड़ गया और उसे अपनी जान गंवानी पड़ी।

See also  'हसदेव बचाओ आंदोलन' के संयोजक अलोक शुक्ला को ग्रीन नोबल अवार्ड : पर्यावरण के लिए संघर्ष कर रहे कार्यकर्ताओं के बीच खुशी की लहर…

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटरटेलीग्राम और वॉट्सएप पर…

रंजना वर्मा पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया से जुड़ी अनुभवी न्यूज राइटर हैं। उन्होंने देवी अहिल्या विश्वविद्यालय, इंदौर से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की शिक्षा प्राप्त की है। रायपुर के प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम करते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ और देश से जुड़े समसामयिक मुद्दों के साथ राजनीति, शिक्षा, सरकारी योजनाओं, कारोबार, तकनीक और लाइफस्टाइल जैसे विषयों पर लेखन किया है। समाचार लेखन के साथ SEO आधारित कंटेंट तैयार करने में भी उनकी अच्छी पकड़ है। सरल भाषा में तथ्यों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत करना और पाठकों तक विश्वसनीय जानकारी पहुंचाना उनकी लेखन शैली की प्रमुख विशेषता है।