रायपुर। एसएसपी आरिफ एच शेख (IPS Arif Sheikh) को इंटरनेशनल एसोसिएशन ऑफ चीफ ऑफ पुलिस

(IACP) का प्रतिष्ठित सम्मान से नवाजा गया है। आरिफ शेख को अंडर 40 आयु वर्ग के पुलिस अधिकारी वर्ग में

शिकागो में सम्मानित किया गया है. आरिफ शेख देश के पहले भारतीय पुलिस अधिकारी है जिन्हें ये सम्मान मिला है

 

 

IACP ऐसा संगठन है, जो दुनिया भर के पुलिसिंग के क्षेत्र में अच्छा कार्य करने वाले पुलिस अधिकारियों

को सम्मानित करता है। IACP का मुख्यालय अमेरिका (America) के अलेक्जेंड्रिया वर्जिनिया में स्थित है।

IACP ने अपने 126वें वार्षिक सम्मेलन (Annual Convention) जिसका आयोजन शिकागो में हुआ.

उसमें विश्वभर के ऐसे 40 पुलिस अधिकारी जिनकी उम्र 40 वर्ष से कम है और जिन्होंने अपने कार्यो से

पुलिसिंग में सुधार लाने एवं नये प्रयोगों के द्वारा पुलिसिंग को बेहतर बनाने का कार्य किया है. उनको 40

अंडर 40 अवार्ड के अंतर्गत अवार्ड प्रदान कर सम्मानित किया है. यह अवार्ड विश्व के 7 देशों के 40 पुलिस

See also  सियासी ड्रामा का होली एपिसोड: एमपी में मंत्रियों समेत 17 कांग्रेस विधायक लापता,बीजेपी विधायक दल की बैठक कल

अधिकारियों को प्रदान किया गया है.

 

 

आरिफ एच शेख को IACP ने पिछले 5 सालों के दौरान बालोद, बस्तर, बिलासपुर और रायपुर में बेहतर

पुलिसिंग के लिए किए गए कार्य के लिए अंडर 40 अवार्ड से सम्मानित किया है. उनके द्वारा किए कार्य जैसे

बालोद में महिला सशक्तिकरण के लिए चलाया गया ‘‘नवोदय अभियान‘‘, बस्तर में चलाया गया

‘‘आमचो बस्तर आमचो पुलिस‘‘ एवं बिलासपुर में चलाया गया ‘‘संवेदना एवं राखी विथ खाकी अभियान

‘‘ रायपुर में चलाया गया ‘‘मिशन ई-रक्षा एवं हर हेड हेलमेट अभियान‘‘ में उनके द्वारा किये गये कार्यो के

आकलन के आधार पर यह अवार्ड प्रदान किया गया है.

IACP के अध्यक्ष पाॅल सेल के द्वारा शिकागो में आरिफ शेख को प्रदान किया गया. आरिफ एच शेख को

पूर्व में भी उन्हें फिक्की, सिक्युरिटी वाॅच इंडिया एवं IACP (दो बार) का अवार्ड पुलिसिंग के क्षेत्र में मिल

चुका है रायपुर में चलाया गया ‘‘हर हेड हेलमेट अभियान‘‘ भी लिम्बा बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड दर्ज किया गया है.

See also  बड़ी खबरः छत्तीसगढ़ में अब NIC के जरिए ही होंगे शिक्षा विभाग में तबादले, शासन ने जारी किया आदेश

 

Chhattisgarh से जुड़ी Hindi News के अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook पर Like करें, Twitter पर Follow करें और Youtube  पर हमें subscribe करें। एक ही क्लिक में पढ़ें  The Rural Press की सारी खबरें।