बुधवार, 4 नवंबर 2026 बुध, 4 नवं |
संस्करण:
Top Stories

स्टेट बार काउंसिल कोरोना से जान गंवाने वाले जिन वकीलों के नाम भेजेगा, उनके परिवारों को 90 दिन के अंदर मिलेगी सहायता राशि

स्टेट बार काउंसिल कोरोना से जान गंवाने वाले जिन वकीलों के नाम भेजेगा, उनके परिवारों को 90 दिन के अंदर मिलेगी सहायता राशि
तस्वीर: The Rural Press फाइल / सौजन्य
TRP अलर्ट्स

ताज़ा समाचार तुरंत पाने के लिए हमारे WhatsApp चैनल से जुड़ें

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार कोरोना से जान गंवाने वाले वकीलों के परिवारों को आर्थिक सहायता देगी। इस मामले में सरकार की ओर से सोमवार को हाईकोर्ट में एफिडेविट दाखिल किया है। जिसके अनुसार स्टेट बार काउंसिल जिन प्रभावित वकीलों के नाम भेजेगा, उनके परिवारों को 90 दिन के अंदर सहायता राशि मुहैया कराएगी।

11 अगस्त को कोर्ट ने सरकार से पूछा था सवाल

बता दें कि इस मामले में हाईकोर्ट में एक जनहित याचिका लगाई गई थी। याचिका में कहा गया था कि कोरोना काल में कई वकीलों की संक्रमण के चलते मौत हो गई। कई अपने परिवारों में कमाने वाले इकलौता सदस्य थे। जिसके चलते अब परिवार के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। इस पर सुनवाई करते हुए 11 अगस्त को कोर्ट ने सरकार से पूछा था कि सरकार ने पीड़ित परिवारों के लिए अब तक क्या किया है?

10 प्रभावित परिवारों को मुआवजा दिया गया

कोरोना काल के दौरान करीब 70 से अधिक वकीलों ने अपनी जान गंवाई है। राज्य सरकार और बार काउंसिल की ओर से एक अधिवक्ताओं के परिवारों को डेढ़-डेढ़ लाख रुपए मुआवजा देने का प्रावधान है। स्टेट बार काउंसिल के वकील किशोर भादुड़ी ने कोर्ट को पिछली सुनवाई के दौरान बताया था कि 51 वकीलों को शॉर्टलिस्ट किया है। इसमें से 10 वकीलों के परिवारों को सहायता मिल गई है। आने वाले वक्त में दूसरे परिवारों को भी बार काउंसिल अपने हिस्से का 1.5 लाख रुपया दे देगा।

हाईकोर्ट ने राज्य सरकार की ओर से मौजूद वकील से पूछा था कि वे कब तक अपने हिस्से का पैसा इन वकीलों के परिवार को जारी करेंगे? मामले की अगली सुनवाई अब 20 अक्टूबर को होनी है।

Hindi News के लिए जुड़ें हमारे साथ हमारे फेसबुक, ट्विटर, यूट्यूब, इंस्टाग्राम, लिंक्डइन, टेलीग्राम, कू और वॉट्सएप, पर…

Rverma
लेखक / पत्रकार:

Rverma

विशेष संवाददाता

The Rural Press के लिए निष्पक्ष, निर्भीक और जनसरोकार से जुड़ी ग्राउंड रिपोर्टिंग।

The Rural Press सम्पादकीय दल सभी खबरें देखें →
विज्ञापन